Atal Pension Yojana Eligibility Criteria: हर किसी को आपने ये कहते हुए जरूर सुना होगा कि अपने आज के खर्चों को जरूर करें, लेकिन अपने आने वाले कल के लिए बचत जरूर करनी चाहिए? इसमें कुछ गलत भी नहीं है, क्योंकि बचत करना सही है ताकि, आपको जरूरत के समय दिक्कत न हो। कई मौके ऐसे होते हैं जब हमें आर्थिक दिक्कत हो सकती है। इसलिए जरूरी है कि बचत की जाए।
{"_id":"68fccd2952a0f13ca402d8f9","slug":"who-is-not-eligible-for-atal-pension-yojana-ka-labh-kise-nahi-mil-sakta-2025-10-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Atal Pension Yojana: किसे नहीं मिलेगी हर महीने 5000 रुपये की पेंशन? यहां करें चेक","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Atal Pension Yojana: किसे नहीं मिलेगी हर महीने 5000 रुपये की पेंशन? यहां करें चेक
Sat, 25 Oct 2025 06:44 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 25 Oct 2025 06:44 PM IST
सार
Atal Pension Yojana Ke Liye Kaun Patra Nahi Hai: अगर आप भी अटल पेंशन योजना के तहत अपने भविष्य में पेंशन का लाभ लेना चाहते हैं, तो पहले ये जरूर चेक कर लें कि क्या आप इसके लिए पात्र हैं या नहीं।
विज्ञापन
अटल पेंशन योजना में कितनी पेंशन मिलेगी?
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अटल पेंशन योजना में कितनी पेंशन मिलेगी?
- फोटो : Adobe Stock
पहले योजना को और निवेश के प्लान को समझ लें
- अटल पेंशन योजना को भारत सरकार चलाती है और इस योजना के तहत 60 साल के बाद पेंशन देने का प्रावधान है। बस पहले आपको इसमें निवेश करना होता है। इस योजना से जो भी लोग जुड़ते हैं उन्हें सालाना 1 हजार रुपये से लेकर 5 हजार रुपये तक की पेंशन हर महीने देने का प्रावधान है।
अटल पेंशन योजना में कितनी पेंशन मिलेगी?
- फोटो : Adobe Stock
इसे आप ऐसे समझिए
- जिन लोगों की उम्र 18 वर्ष है और उन्हें अगर 5 हजार रुपये की पेंशन चाहिए, तो इसके लिए उन्हें हर महीने 210 रुपये निवेश करने होते हैं। इसके बदले में उन्हें 60 वर्ष के बाद 5 हजार रुपये की पेंशन हर महीने मिलती है। इसी तरह अगर 30 वर्ष की उम्र के लोग हर महीने 577 रुपये निवेश करते हैं, तो उन्हें भी 5 हजार रुपये की पेंशन हर महीने मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
अटल पेंशन योजना में कितनी पेंशन मिलेगी?
- फोटो : Adobe Stock
कौन जुड़ नहीं सकता योजना से?
- अगर आपको इस अटल पेंशन योजना से जुड़ना है तो आपका इस योजना के लिए पात्र होना जरूरी है। पर अगर आपकी उम्र 18 वर्ष से कम है या फिर 40 वर्ष से अधिक है तो आप इस योजना से नहीं जुड़ सकते
- अगर आप करदाता हैं यानी आप टैक्स भरते हैं, तो भी आप इस योजना से जुड़ने के लिए पात्र नहीं माने जाते हैं आदि
विज्ञापन
अटल पेंशन योजना में कितनी पेंशन मिलेगी?
- फोटो : Adobe Stock
पात्र हैं, तो ऐसे करें आवेदन
- आप अगर अटल पेंशन योजना से जुड़ना चाहते हैं तो आपको आवेदन के लिए अपने बैंक जाना होता है
- यहां पर जाकर आपको संबंधित अधिकारी से मिलना है जो आवेदन का प्रोसेस करता है
- इसमें पहले आपकी केवाईसी होती है और फिर आपको पेंशन प्लान (1-5 हजार रुपये महीना) चुनना होता है
- इसके बाद आपके बैंक खाते को योजना से लिंक किया जाता है और फिर आप योजना से जुड़ जाते हैं