फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीएम विश्वकर्मा योजना: किसे मिलता है इस योजना का लाभ और कैसे कर सकते हैं आवेदन? यहां जानें सबकुछ

Sat, 04 Oct 2025 03:41 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 04 Oct 2025 03:41 PM IST
सार

PM Vishwakarma Yojana Mein Kaise Apply Karien: पीएम विश्वकर्मा योजना को भारत सरकार चलाती है और आपको अगर इस योजना से जुड़ना है तो आपका इस योजना के लिए पात्र होना जरूरी है।

विज्ञापन
Who is eligible for pm vishwakarma and registration process in hinidi
पीएम विश्वकर्मा योजना। - फोटो : Amar Ujala

PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana: मौजूदा समय में भारत सरकार द्वारा देश में कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसमें घर बनाने के लिए पीएम आवास योजना, तो मुफ्त इलाज के लिए आयुष्मान भारत योजना। इसी तरह किसानों की आर्थिक मदद करने के लिए भारत सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चलाती है। इसी क्रम में भारत सरकार की और और योजना है जिसका नाम प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना है।



इस योजना को केंद्र सरकार द्वारा सितंबर 2023 में शुरू किया गया और मौजूदा समय में एक बड़ी संख्या में लोग इस योजना से जुड़े हुए हैं। अगर आप भी इस योजना से जुड़ना चाहते हैं तो आपको ये चेक करना होता है कि क्या आप इस योजना के लिए पात्र हैं या नहीं हैं। साथ ही आप यहां आवेदन का तरीका भी जान सकते हैं। तो चलिए जानते इस बारे में विस्तार से...

Who is eligible for pm vishwakarma and registration process in hinidi
पीएम विश्वकर्मा योजना। - फोटो : Adobe Stock

योजना का उद्धेश्य जान लें पहले

  • बात अगर पीएम विश्वकर्मा योजना की करें तो इस योजना को केंद्र सरकार चलाती है। इस योजना के जरिए उन 18 पारंपरिक व्यापारों से जुड़े लोगों को आर्थिक मदद करना और साथ ही उनको उनके काम में और बेहतर बनाना है। इसके लिए लाभार्थियों को एडवांस स्कील सिखाए जाते हैं।
Who is eligible for pm vishwakarma and registration process in hinidi
पीएम विश्वकर्मा योजना। - फोटो : Adobe Stock

कौन योजना के लिए है पात्र?

  • जो लोग लोहार का काम करते हैं
  • जो नाव निर्माता हैं
  • फिशिंग नेट निर्माता
  • हथौड़ा और टूलकिट निर्माता
  • जो ताला बनाने वाले हैं
  • जो लोग राजमिस्त्री हैं
  • पत्थर तोड़ने वाले
  • धोबी और दर्जी
विज्ञापन
विज्ञापन
Who is eligible for pm vishwakarma and registration process in hinidi
पीएम विश्वकर्मा योजना। - फोटो : Adobe Stock
  • टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले
  • गुड़िया और खिलौना निर्माता
  • नाई यानी बाल काटने वाले
  • जो अस्त्रकार हैं
  • जो लोग मूर्तिकार हैं
  • मोची/जूता बनाने वाले कारीगर
  • अगर आप मालाकार हैं
  • पत्थर तराशने वाले


नोट:- जो लोग ऊपर दी गई पात्रता सूची में हैं, सिर्फ वे ही इस योजना में आवेदन कर सकते हैं। साथ ही आवेदनकर्ता की उम्र 18 वर्ष होना अनिवार्य है।

विज्ञापन
Who is eligible for pm vishwakarma and registration process in hinidi
पीएम विश्वकर्मा योजना। - फोटो : Adobe Stock

योजना से जुड़ने का तरीका क्या है?

  • अगर आप भी इस पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए पात्र हैं तो आप इस योजना में दो तरीकों से आवेदन कर सकते हैं। इसमें पहला तरीका है ऑनलाइन तरीका जिसमें आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmvishwakarma.gov.in/ पर जाना होता है। दूसरा तरीका है ऑफलाइन जिसमें आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाकर आवेदन करवा सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed