फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: क्या आपको मिलेगा 21वीं किस्त का लाभ? ऐसे पता करें किसान

Sat, 04 Oct 2025 11:38 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 04 Oct 2025 11:38 AM IST
सार

PM Kisan Samman Nidhi 21 Kist Kab Aayegi: अगर आप भी पीएम किसान योजना से जुड़े हैं तो आपको भी 21वीं किस्त का इंतजार होगा? ऐसे में आप यहां जान सकते हैं कि आपको इस किस्त का लाभ मिल सकता है या नहीं।

विज्ञापन
PM Kisan Nidhi Yojana 21st Installment Beneficiary Status Know How to Check Kist Status Online
पीएम किसान योजना की किस्त का स्टेटस चेक करने का तरीका क्या है? - फोटो : Adobe Stock

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: सरकार की अलग-अलग योजनाओं के जरिए अलग-अलग वर्गों को लाभ देने का काम किया जाता है। शहर ही नहीं बल्कि ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों को भी सरकार लाभ देती है। बस आप जिस योजना के लिए पात्र होते हैं आप उस योजना में आवेदन कर सकते हैं और उस योजना के तहत मिलने वाले लाभ प्राप्त कर सकते हैं। जैसे, अगर आप एक किसान हैं तो आपके लिए केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चलाती है।

इस योजना के तहत किसानों को सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है, जो सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाती है। हालांकि इन पैसों को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है और अब तक कुल 20 किस्त जारी हो चुकी हैं। ऐसे में अब बारी 21वीं किस्त की है, लेकिन क्या आपको इस किस्त का लाभ मिलेगा? अगर आप चाहें तो ये चेक कर सकते हैं अपना स्टेटस चेक करके। तो चलिए जानते हैं किसान अपना स्टेटस कैसे चेक कर सकते हैं...

PM Kisan Nidhi Yojana 21st Installment Beneficiary Status Know How to Check Kist Status Online
पीएम किसान योजना की किस्त का स्टेटस चेक करने का तरीका क्या है? - फोटो : Adobe Stock

कब रिलीज हो सकती है 21वीं किस्त?

  • पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त के लिए माना जा रहा है कि ये किस्त दिवाली से पहले जारी हो सकती है। हालांकि, अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है। इस किस्त का इंतजार भी हर बार की तरह ही करोड़ों किसानों को है। किस्त में लाभार्थियों को 2-2 हजार रुपये मिलते हैं।
PM Kisan Nidhi Yojana 21st Installment Beneficiary Status Know How to Check Kist Status Online
पीएम किसान योजना की किस्त का स्टेटस चेक करने का तरीका क्या है? - फोटो : Adobe Stock

किसान अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं:-

स्टेप 1

  • अगर आपको भी ये जानना है कि आपको किस्त का लाभ मिल पाएगा या नहीं, तो आपको अपना स्टेटस चेक करना होता है
  • आपको अपना स्टेटस चेक करने के लिए सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना होता है या आप चाहें तो योजना की आधिकारिक एप किसान एप पर भी जा सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Nidhi Yojana 21st Installment Beneficiary Status Know How to Check Kist Status Online
पीएम किसान योजना की किस्त का स्टेटस चेक करने का तरीका क्या है? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 2

  • इसके आपको यहां पर कई सारे ऑप्शन दिखेंगे, लेकिन आपको सिर्फ 'Know Your Status' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
  • इसके बाद आपको यहां पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर भरना है, लेकिन अगर आपको ये ध्यान नहीं है तो आप यहीं पर क्लिक करके इसे जान सकते हैं
विज्ञापन
PM Kisan Nidhi Yojana 21st Installment Beneficiary Status Know How to Check Kist Status Online
पीएम किसान योजना की किस्त का स्टेटस चेक करने का तरीका क्या है? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 3

  • फिर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर भर दें
  • इसके बाद आपको स्क्रीन पर कैप्चा कोड दिखेगा जिसे आपको यहां पर भरना है
  • फिर आपको गेट डिटेल वाले बटन पर क्लिक करना है
  • इसके बाद आप देखेंगे कि आपके सामने आपका स्टेटस आ जाएगा और आप यहां जान पाएंगे कि आपको किस्त का लाभ मिल पाएगा या नहीं
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed