Ayushman Eligibility Criteria: देश में तमाम तरह की योजनाएं चल रही हैं जिनमें से कुछ योजनाओं को राज्य सरकारें तो कुछ योजना को केंद्र सरकार चलाती है। इन योजनाओं का उद्धेश्य लगभग एक ही होता है कि जरूरतमंद और गरीब वर्ग तक लाभ पहुंचाया जाए। कई योजनाओं के जरिए लाभार्थियों के बैंक खाते में सीधे आर्थिक मदद भेजी जाती है। जबकि, कई योजनाओं में अन्य मदद दी जाती है। जैसे, सब्सिडी या कोई सामान आदि।
{"_id":"6949065ba4d1ddb55206cfc8","slug":"who-is-eligible-for-ayushman-card-or-not-check-here-eligibility-criteria-2025-12-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ayushman Card: सरकार देती है 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज, जानें आप हैं इसके लिए पात्र या नहीं","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Ayushman Card: सरकार देती है 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज, जानें आप हैं इसके लिए पात्र या नहीं
Mon, 22 Dec 2025 02:20 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 22 Dec 2025 02:20 PM IST
सार
Ayushman Card Eligibility Kya Hai: अगर आपको भी मुफ्त इलाज का लाभ लेना है तो आप चेक कर सकते हैं कि क्या आप आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं या नहीं।
विज्ञापन
किसे मिलता है 5 लाख रुपये का मुफ्त इलाज?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसे मिलता है 5 लाख रुपये का मुफ्त इलाज?
- फोटो : Adobe Stock
कैसे बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड?
- अगर आपको ऑफलाइन तरीके से आयुष्मान कार्ड बनवाना है तो आपको अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जाना होता है
- यहां जाकर आपको संबंधित अधिकारी से मिलना है, जो आपकी पात्रता चेक करते हैं
- पात्र होने के बाद आपके दस्तावेजों को वेरिफाई किया जाता है
- फिर सबकुछ सही पाए जाने के बाद आपका आवेदन कर दिया जाता है और आपका आयुष्मान कार्ड थोड़ी देर में बन जाता है जिसे आप डाउनलोड कर मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं
किसे मिलता है 5 लाख रुपये का मुफ्त इलाज?
- फोटो : Adobe Stock
किन लोगों का बन सकता है आयुष्मान कार्ड?
- आयुष्मान कार्ड हर किसी का नहीं बन सकता, क्योंकि इसकी पात्रता सूची है। जैसे, अगर आप असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं, आप गरीब वर्ग से आते हैं, आपकी उम्र 70 वर्ष से अधिक है, जो लोग कच्चे मकान में रहते हैं, जो लोग ग्रामीण क्षेत्रों में रहते हैं आदि। अगर आप इस सूची में आते हैं, तो आप आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र माने जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
किसे मिलता है 5 लाख रुपये का मुफ्त इलाज?
- फोटो : Adobe Stock
ये लोग नहीं होते आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र
- अगर आपको आयुष्मान कार्ड बनवाना है तो जान लें कि कुछ कैटेगरी हैं, जो आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन नहीं कर सकती हैं। जैसे, जो लोग संगठित क्षेत्र में काम करते हैं, जिन लोगों का पीएफ कटता है, जो ईएसआईसी का लाभ ले रहे हैं, जिन लोगों की सरकारी नौकरी है, जो लोग टैक्स भरने की कैटेगरी में आते हैं आदि। अगर आप इस सूची में हैं, तो आपका आयुष्मान कार्ड नहीं बन सता।
विज्ञापन
किसे मिलता है 5 लाख रुपये का मुफ्त इलाज?
- फोटो : Adobe Stock
आयुष्मान कार्ड का फायदा
- आप अगर आयुष्मान कार्ड बनवा लेते हैं तो आप इस कार्ड से मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। सरकार आयुष्मान कार्ड में सालाना 5 लाख रुपये की लिमिट देती है। आप अगर कार्ड बनवा लेते हैं, तो इसके बाद आप इस आयुष्मान कार्ड से अपना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। आपके इलाज का खर्च सरकार उठाती है और आप उन अस्पतालों में मुफ्त इलाज करवा सकते हैं, जो इस योजना में रजिस्टर्ड हैं। इसमें कई प्राइवेट और सरकारी अस्पताल पंजीकृत हैं।