फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayushman Card: आयुष्मान कार्ड से होता है मुफ्त इलाज, जानें क्या आप हैं पात्र या नहीं

Mon, 03 Nov 2025 01:20 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 03 Nov 2025 01:20 PM IST
सार

Ayushman Card Kiska Ban Sakta Hai Aur Kiska Nahi: आयुष्मान कार्ड एक ऐसा कार्ड है जिसे बनवाने के बाद आप मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं। ये सुविधा केंद्र सरकार द्वारा आपको दी जाती है।

विज्ञापन
who is eligible for ayushman card kiska ban sakta hai aur kiska nahi
आयुष्मान कार्ड किसका बन सकता है? - फोटो : Amar Ujala

Ayushamn Card Eligibility Criteria In Hindi: राज्य सरकारें हों या फिर केंद्र सरकार, ये दोनों ही अपने-अपने स्तर पर कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाते हैं। आप अगर इन योजनाओं के लिए पात्र हैं तो आप योजना में आवेदन कर इससे जुड़ सकते हैं। इसी क्रम में केंद्र सरकार द्वारा पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड भी बनाए जाते हैं।



दरअसल, ये आयुष्मान कार्ड सिर्फ पात्र लोगों के ही बनते हैं और अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं तो आप इस योजना से जुड़कर अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। आयुष्मान कार्ड बनवाने के बाद आपको मुफ्त इलाज का लाभ मिलता है, लेकिन क्या आप आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं? क्या आप इस योजना के लिए पात्र हैं ? तो चलिए जानते हैं कौन लोग इस योजना से जुड़ सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

who is eligible for ayushman card kiska ban sakta hai aur kiska nahi
आयुष्मान कार्ड किसका बन सकता है? - फोटो : Adobe Stock

आयुष्मान कार्ड से करवाएं मुफ्त इलाज

  • अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं तो आप आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। इस योजना को केंद्र सरकार चलाती है जिसके तहत आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं। प्रत्येक आयुष्मान कार्ड की लिमिट 5 लाख रुपये सालाना होती है यानी आप एक साल के भीतर 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। आपके इलाज का खर्च सरकार उठाती है।
who is eligible for ayushman card kiska ban sakta hai aur kiska nahi
आयुष्मान कार्ड किसका बन सकता है? - फोटो : Adobe Stock
  • अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवा चुक हैं तो आप इससे मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। जो अस्पताल इस योजना में पंजीकृत हैं, आप वहां अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। इस योजना में कई प्राइवेट और सरकारी अस्पताल शामिल हैं, जो इस योजना में रजिस्टर्ड होते हैं और आप आयुष्मान कार्ड के जरिए यहां अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
who is eligible for ayushman card kiska ban sakta hai aur kiska nahi
आयुष्मान कार्ड किसका बन सकता है? - फोटो : Adobe Stock

कौन बनवा सकता है?

अगर आपको आयुष्मान कार्ड बनवाना है, तो इस योजना के लिए पात्र होना जरूरी है। जो लोग इस योजना के लिए पात्र नहीं हैं, वे इस योजना से नहीं जुड़ सकते हैं:-

  • अगर आप असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं
  • आप अगर गरीब वर्ग से आते हैं
  • आप अगर ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं
  • आपकी सरकारी नौकरी नहीं है और आप आर्थिक रूप से संपन्न नहीं हैं
  • आप पीएफ और ईएसआईसी का लाभ नहीं लेते हैं
  • आपकी उम्र अगर 70 वर्ष से अधिक है आदि, तो आप आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं
विज्ञापन
who is eligible for ayushman card kiska ban sakta hai aur kiska nahi
आयुष्मान कार्ड किसका बन सकता है? - फोटो : Adobe Stock

अपनी पात्रता ऐसे करें चेक

  • आपको अगर ये चेक करना है कि आप इस योजना के लिए पात्र हैं या नहीं यानी आपका आयुष्मान कार्ड बन सकता है या नहीं, तो आप ये चेक कर सकते हैं
  • इसके लिए आपको सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmjay.gov.in/ पर जाना होता है
  • यहां पर आपको 'Am I Eligible' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
  • फिर आपको अपनी कुछ जानकारी भरनी है और फिर आप अपनी पात्रता चेक कर सकते हैं
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed