फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ABY: 5 लाख का मुफ्त इलाज मिलेगा आपको, जानें क्या करना होगा इसके लिए

Sat, 20 Sep 2025 07:57 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 20 Sep 2025 07:57 AM IST
सार

Ayushman Card Ke Fayade: आयुष्मान कार्ड एक ऐसा कार्ड है जिसके जरिए आप अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं और इसका खर्च सरकार उठाती है यानी आपके पैसे नहीं लगते।

विज्ञापन
who is eligible for Ayushman card ke liye kaise apply karein
आयुष्मान कार्ड से 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलता है। - फोटो : Adobe stock photos

Ayushman Card Benefits: देश में चलने वाली कई योजनाएं ऐसी हैं जिनमें कोई आर्थिक मदद तो नहीं दी जाती, लेकिन कई अन्य तरह के लाभ दिए जाते हैं जो लाभार्थियों के काफी काम आ सकते हैं। जैसे, पीएम आवास योजना के तहत घर बनाए जाते हैं, तो कई योजनाओं में सब्सिडी दी जाती है। ठीक ऐसे ही कई योजनाओं में अन्य तरह के सामान भी लाभार्थियों को दिए जाते हैं। ऐसी ही एक योजना है आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना।



इस योजना को भारत सरकार चलाती है और इस योजना के तहत मुफ्त इलाज दिया जाता है। इसके लिए सबसे पहले पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं और फिर इसी कार्ड के जरिए आप अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। ऐसे में अगर आप भी इस योजना के तहत आयुष्मान कार्ड बनवाकर मुफ्त इलाज का लाभ लेना चाहते हैं, तो सबसे पहले आपको अपनी पात्रता चेक करनी होती है और अगर आप पात्र हैं तो आपको आवेदन करना होता है। तो चलिए जानते हैं इन सबके बारे में...

who is eligible for Ayushman card ke liye kaise apply karein
आयुष्मान कार्ड से 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलता है। - फोटो : Adobe Stock

कौन लोग बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड?

  • अगर आप ये जानना चाहते हैं कि कौन लोग आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं तो जान लें कि इसमें पहले वे लोग हैं जो असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं, दूसरे वे लोग जो पीएफ का लाभ नहीं लेते, जो लोग ईएसआईसी के सदस्य नहीं हैं, जो लोग गरीब वर्ग से आते हैं आदि। ये सभी लोग आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र माने जाते हैं।
who is eligible for Ayushman card ke liye kaise apply karein
आयुष्मान कार्ड से 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलता है। - फोटो : Adobe Stock

पात्रता खुद से भी कर सकते हैं चेक:-

स्टेप 1

  • अगर आपको आयुष्मान कार्ड बनवाना है तो पहले अपनी पात्रता जरूर चेक कर लें
  • इसके लिए आपको सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmjay.gov.in/ पर जाना होता है
  • फिर यहां पर आपको कई ऑप्शन दिखेंगे, लेकिन आपको सिर्फ 'Am I Eligible' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
विज्ञापन
विज्ञापन
who is eligible for Ayushman card ke liye kaise apply karein
आयुष्मान कार्ड से 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलता है। - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 2

  • इसके बाद आप एक नए पेज पर जाते हैं
  • यहां पर आपको कैप्चा कोड, मोबाइल नंबर जैसी बाकी चीजें भरनी है और लॉगिन करना है
  • फिर आपको अपना राज्य, जिला आदि भरना है
  • अब आपको पता चल जाएगा कि आपका आयुष्मान कार्ड बन सकता है या नहीं यानी आप योजना के लिए पात्र हैं या नहीं
विज्ञापन
who is eligible for Ayushman card ke liye kaise apply karein
आयुष्मान कार्ड से 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलता है। - फोटो : Adobe Stock

आयुष्मान कार्ड बनवाने से लेकर मिलने वाले लाभ तक

  • आप आयुष्मान कार्ड दो तरीके से बनवा सकते हैं। इसमें पहला तरीका है ऑनलाइन, जो आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट या आयुष्मान एप से कर सकते हैं। इसके अलावा आप ऑफलाइन आवेदन भी कर सकते हैं, जो आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर से करवा सकते हैं
  • आयुष्मान कार्ड से आप सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं जिसका खर्च सरकार उठाती है। इस योजना में कई प्राइवेट और सरकारी अस्पताल रजिस्टर्ड हैं जिनमें मुफ्त इलाज करवाया जा सकता है
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed