{"_id":"6989aaed19991f56dd05733a","slug":"who-is-eligible-for-atal-pension-yojana-and-who-is-not-check-here-eligibility-criteria-in-hindi-2026-02-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"APY: किसे नहीं मिलती 5000 रुपये की पेंशन? यहां जानें कौन है अटल पेंशन योजना के लिए पात्र और कौन नहीं","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
APY: किसे नहीं मिलती 5000 रुपये की पेंशन? यहां जानें कौन है अटल पेंशन योजना के लिए पात्र और कौन नहीं
Mon, 09 Feb 2026 04:55 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 09 Feb 2026 04:55 PM IST
सार
Atal Pension Yojana Ke Liye Kaun Patra Hai: अटल पेंशन योजना के जरिए आप अपने भविष्य को आर्थिक रूप से मजबूत कर सकते हैं, क्योंकि इस योजना से जुड़ने के बाद आपको बुढ़ापे में हर महीने पेंशन का लाभ मिलता है।
विज्ञापन
अटल पेंशन योजना के लिए कौन पात्र नहीं है?
- फोटो : Amar Ujala
APY: किसे नहीं मिलती 5000 रुपये की पेंशन? यहां जानें कौन है अटल पेंशन योजना के लिए पात्र और कौन नहीं
अटल पेंशन योजना के लिए कौन पात्र नहीं है?
- फोटो : Adobe Stock
कितनी पेंशन मिलती है अटल पेंशन योजना में?
- इस योजना में 5 पेंशन प्लान है
- 1000 रुपये से लेकर 5000 रुपये महीने की पेंशन वाले प्लान हैं इसमें
- आप जो प्लान चाहे वो चुन सकते हैं और उस हिसाब से निवेश कर भविष्य में उतनी पेंशन प्राप्त कर सकते हैं
अटल पेंशन योजना के लिए कौन पात्र नहीं है?
- फोटो : Adobe Stock
कितना निवेश करना होता है?
- इस योजना में आपको जो पेंशन प्लान लेना है उस हिसाब से और आपको अपनी उम्र के हिसाब से भी प्रीमियम देना होता है
- अगर 18 साल के व्यक्ति को हर महीने 5000 रुपये की पेंशन चाहिए तो आपको हर महीने 210 रुपये निवेश करने होंगे
- इसी तरह 30 साल के व्यक्ति को 5000 रुपये महीना पेंशन प्राप्त करने के लिए हर महीने 577 रुपये निवेश करने होते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
अटल पेंशन योजना के लिए कौन पात्र नहीं है?
- फोटो : Adobe Stock
किसे मिलता है योजना का लाभ और किसे नहीं?
- जो लोग भारत के नागरिक हैं
- जिनकी उम्र 18-40 साल के बीच है
- जो लोग करदाता नहीं हैं
- जिन लोगों के पास बैंक खाता है
नोट:- अगर आप इस सूची में नहीं हैं तो आप इस योजना में आवेदन के लिए पात्र नहीं हैं।
विज्ञापन
अटल पेंशन योजना के लिए कौन पात्र नहीं है?
- फोटो : Adobe Stock
इन बातों को जरूर जान लें:-
- इस योजना में कम से कम 20 साल निवेश करना होता है
- आपको पेंशन का लाभ 60 साल की उम्र पूरी होने के बाद हर महीने मिलता है
- अगर आप चाहें तो योजना से बीच में ही अपना नाम वापस ले सकते हैं