Trai Calls Alert 1600 And 140 Series Number: अगर आप मोबाइल यूजर्स हैं तो आपको दिन भर में कई कॉल आते होंगे। दरअसल, कभी कोई कॉल किसी लोन देने वाले की होती है तो कभी कोई कॉल किसी इंश्योरेंस वाले की होती है आदि।
{"_id":"6a55f24c5a3e9c743b0343a6","slug":"who-calls-from-numbers-in-the-1600-and-140-series-number-se-call-aane-par-kya-karein-2026-07-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Alert: क्या 1600 और 140 सीरीज वाले नंबर से आपके मोबाइल पर भी आ रही हैं कॉल? तो जान लें कौन करता है ये कॉल","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Alert: क्या 1600 और 140 सीरीज वाले नंबर से आपके मोबाइल पर भी आ रही हैं कॉल? तो जान लें कौन करता है ये कॉल
Tue, 14 Jul 2026 01:55 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 14 Jul 2026 01:55 PM IST
सार
1600 Aur 140 Series Number Se call Aane Par Kya Karein: भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण यानी TRAI ने उन कॉल्स का मतलब बताया है, जो आपके पास 1600 और 140 सीरीज वाले नंबर से आती हैं।
विज्ञापन
1600 और 140 नंबर वाली सीरीज से कौन कॉल करता है?
- फोटो : Amar Ujala AI
टेलीकॉम रेगुलेटर ऑफ इंडिया
- फोटो : trai.gov.in
क्या कहा TRAI ने?
- दरअसल, आजकल लोगों को 1600 और 140 सीरीज नंबर से काफी कॉल आ रहे हैं
- ऐसे में 1600 और 140 सीरीज नंबर से आ रहे कॉल्स को लेकर भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण यानी TRAI ने कुछ चीजें साफ की हैं
- TRAI ने इन नंबरों के खिलाफ दी गई रिपोर्ट्स को गलतफहमी और भ्रम पैदा करने वाला बताया है
- TRAI की तरफ से बताया गया कि 1600 सीरीज और 140 सीरज के नंबर से कॉल विश्वसनीयता के लिए है
1600 और 140 नंबर वाली सीरीज से कौन कॉल करता है?
- फोटो : Adobe Stock
- TRAI की तरफ से ये भी जानकारी दी गई कि 1600 सीरीज वाले नंबर के इस्तेमाल का उद्देश्य ये है कि ग्राहकों और जनता को मिलने वाली अहम कॉल की विश्वसनीयता सुनिश्चित की जाए
- टेलीकॉम कमर्शियल कम्युनिकेशंस कस्टमर प्रेफरेंस रेगुलेशन के तहत 1600 सीरीज से आने वाली कॉल को टैग करना, ब्लॉक करना या फिल्टर करने की अनुमति नहीं है
विज्ञापन
विज्ञापन
1600 और 140 नंबर वाली सीरीज से कौन कॉल करता है?
- फोटो : Adobe Stock
1600 सीरीज वाले नंबर का कौन करता है इस्तेमाल?
- TRAI के मुताबिक, 1600 सीरीज वाले नंबर का इस्तेमाल सिर्फ बैंकिंग जैसे- RBI या अन्य, SEBI, IRDAI, PFRDA के अधीन आने वाली संस्थाएं अपने ग्राहकों से संपर्क करने के लिए करती हैं
- साथ ही कई सरकारी संस्थाएं भी 1600 सीरीज के नंबरों का इस्तेमाल करती हैं जिससे जनता को अहम सूचना दी जाती है
विज्ञापन
1600 और 140 नंबर वाली सीरीज से कौन कॉल करता है?
- फोटो : Adobe Stock
140 सीरीज वाले नंबर का कौन इस्तेमाल करता है?
- TRAI ने ये भी बताया कि 140 सीरीज के नंबर का इस्तेमाल सभी क्षेत्रों की कंपनियों और संस्थाओं द्वारा प्रमोशनल कॉल करने के लिए अनिवार्य किया गया है
- प्रमोशनल कॉल्स ग्राहकों को 140 सीरीज वाले नंबर से आना अनिवार्य है और सभी कंपनियों का इसका पालन करना होगा
नोट:- हालांकि, आपके पास इन कॉल्स को DND के जरिए रोकने का अधिकार बरकरार है।