फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानना जरूरी: टू-व्हीलर चलाते समय सिर्फ डीएल का ही नहीं, इन चार बातों का भी रखें ध्यान

Tue, 15 Apr 2025 09:51 AM IST
शिखर बरनवाल यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Tue, 15 Apr 2025 09:51 AM IST
सार

हमारे देश में एक बड़ा तबका टू-व्हीलर गाड़ियों का इस्तेमाल करता है। अधिकतर लोगों की यह धारणा होती है कि यदि उनके पास केवल ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) है, तो कोई समस्या नहीं होगी। हालांकि, आपको बता दें कि वाहन चलाते समय डीएल के साथ-साथ कुछ अन्य बातों का ध्यान रखना भी अत्यंत आवश्यक है।

विज्ञापन
While driving a two-wheeler keep these four things in mind know in hindi
स्कूटी-बाइक टिप्स - फोटो : Adobe Stock

Two Wheeler: भारत में टू-व्हीलर सबसे सुविधाजनक और किफायती गाड़ियां मानी जाती है। दफ्तर जाना हो, बाजार का चक्कर लगाना हो, या दोस्त के साथ घूमना हो, बाइक-या स्कूटी सबसे अच्छा विकल्प होता है। हालांकि, टू-व्हीलर चलाने के लिए केवल ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) का होना पर्याप्त नहीं है। अक्सर लोग बाइक या स्कूटी चलाते समय कुछ छोटी-छोटी बातों को अनदेखा कर देते हैं, जिससे दुर्घटना और कानूनी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। सड़क पर खुद के साथ-साथ दूसरों की सुरक्षा का ध्यान रखने के लिए कुछ आवश्यक बातों का ध्यान रखना जरूरी है। इसलिए, आइए इस लेख में चार ऐसी चीजों के बारे जानते हैं जिन्हें टू-व्हीलर चलाते समय कभी भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

While driving a two-wheeler keep these four things in mind know in hindi
स्कूटी-बाइक टिप्स - फोटो : Adobe Stock
1. हेलमेट
हेलमेट सिर्फ ट्रैफिक नियम का हिस्सा नहीं, बल्कि आपकी जिंदगी का रक्षक है। सड़क दुर्घटना में सिर की चोट सबसे खतरनाक होती है, और हेलमेट पहनने से सिर पर चोट लगने का खतरा बहुत कम हो जाता है। हेलमेट हमेशा ISI मार्क वाला ही पहनना चाहिए, जो मजबूत और सही फिट हो। पीछे बैठने वाले व्यक्ति के लिए भी हेलमेट अनिवार्य होता है। इतना ही नहीं बिना हेलमेट के चलने से ट्रैफिक पुलिस जुर्माना लगा सकती है।
While driving a two-wheeler keep these four things in mind know in hindi
स्कूटी-बाइक टिप्स - फोटो : Adobe Stock
2. गाड़ी के कागजात हमेशा साथ रखें
ड्राइविंग लाइसेंस के अलावा, टू-व्हीलर के कागजात जैसे रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC), बीमा (इंश्योरेंस), और प्रदूषण नियंत्रण सर्टिफिकेट (PUC) सफर के समय हमेशा साथ रखें। आप चाहें तो अपने दस्तावेजों की प्रतियां डिजिलॉकर ऐप में भी सुरक्षित रख सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अब कई स्थानों पर चेकिंग के दौरान डिजिलॉकर ऐप के माध्यम से दिखाए गए दस्तावेजों को भी स्वीकार किया जाता है।

ये भी पढ़ें- PM Ujjwala Yojana: महिलाओं को सरकार दे रही मुफ्त गैस सिलेंडर, लाभ लेने के लिए ये दस्तावेज होने चाहिए आपके पास
विज्ञापन
विज्ञापन
While driving a two-wheeler keep these four things in mind know in hindi
स्कूटी-बाइक टिप्स - फोटो : Adobe Stock
3. ट्रैफिक नियमों का पालन करें
टू-व्हीलर चलाते समय यातायात नियमों का उल्लंघन करना, जैसे कि लाल बत्ती पार करना, गलत लेन में गाड़ी चलाना, या निर्धारित गति सीमा से अधिक तेजी से वाहन चलाना, न केवल खतरनाक हो सकता है बल्कि इसके कारण भारी जुर्माना भी लग सकता है। इसलिए, हमेशा यातायात संकेतों का पालन करें, दिशा बदलने के लिए इंडिकेटर का उपयोग करें, और कभी भी तय गति सीमा से अधिक तेज गाड़ी न चलाएं।
 
विज्ञापन
While driving a two-wheeler keep these four things in mind know in hindi
स्कूटी-बाइक टिप्स - फोटो : Adobe Stock
4. गाड़ी का रखरखाव
टू-व्हीलर का समय से सर्विसिंग करा लेना चाहिए, इससे गाड़ी की उम्र बढ़ जाती है। समय पर सर्विसिंग कराने से न सिर्फ आपकी गाड़ी अच्छी माइलेज देती है, बल्कि ब्रेक, हॉर्न और गाड़ी की लाइटें लंबे समय तक सही से चलती है।

ये भी पढ़ें- LPG Gas Cylinder: क्या आपका भी रसोई गैस सिलेंडर जल्दी खत्म हो जाता है? इन उपायों से हो सकती है बचत


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
हमारे देश में बड़ी संख्या में लोग टू-व्हीलर वाहनों का उपयोग करते हैं। अधिकतर लोगों की यह धारणा होती है कि यदि उनके पास केवल ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) है, तो कोई समस्या नहीं होगी। हालांकि, आपको बता दें कि वाहन चलाते समय डीएल के साथ-साथ कुछ अन्य बातों का ध्यान रखना भी अत्यंत आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed