GST 2.0: केंद्र की मोदी सरकार ने त्योहारों से पहले लोगों को बड़ी राहत दी है। इसका फायदा देश के हर वर्ग को मिलेगा। सरकार ने जीएसटी के तहत 4 स्लैब हटाकर 2 स्लैब (5%-18%) कर दिया है, तो वहीं सिन और लग्जरी प्रोडक्ट्स के लिए 40 फीसदी का स्पेशल स्लैब बनाया गया है। आम जनता के लिए कई जरूरी सामानों की कीमतें 22 सितंबर से कम हो जाएंगी। इनमें तमाम घरेलू और रोजमर्रा की इस्तेमाल होने वाली चीजें शामिल हैं, जैसे दूध, पनीर, टूथपेस्ट, शैम्पू, नमकीन और बिस्कुट से लेकर कपड़े तक जिनके दाम कम हो जाएंगे। हालांकि, कुछ ऐसी चीजे भी हैं, जो 22 सितंबर से महंगी हो जाएंगी।
GST 2.0: किन चीजों की करें 22 सितंबर से खरीदारी, किन चीजों को अभी खरीदना होगा फायदेमंद? यहां जानिए सबकुछ
GST 2.0: सरकार ने टीवी, फ्रिज, एसी, पावरबैंक, मोबाइल, चार्जर, कूलर, एलईडी बल्ब, एलपीजी गैस जैसी चीजों पर टैक्स कम कर दिया है, जिससे इनके दाम कम हो जाएंगे। अगर आप इन चीजों को 22 सितंबर के बाद खरीदते हैं, तो यह आपको कम दाम में मिलेंगी।
22 सितंबर से सस्ती हो जाएंगी ये चीजें
सरकार ने टीवी, फ्रिज, एसी, पावरबैंक, मोबाइल, चार्जर, कूलर, एलईडी बल्ब, एलपीजी गैस जैसी चीजों पर टैक्स कम कर दिया है, जिससे इनके दाम कम हो जाएंगे। अगर आप इन चीजों को 22 सितंबर के बाद खरीदते हैं, तो यह आपको कम दाम में मिलेंगी। खेती-बाड़ी से जुड़ी चीजों पर भी सरकार ने टैक्स कम कर दिया है, जिससे इनके भी दाम कम हो जाएंगे।
कंस्ट्रक्शन मैटेरियल्स, खेलने के सामान, खिलौने, चमड़े के उत्पाद, लकड़ी की वस्तुएं और हैंडीक्राफ्ट्स के दाम कम हो जाएंगे। साथ ही तेल-शैंपू और साबुन से लेकर कपड़े-जूते, नमकीन-बिस्कुट, पिज्जा-ब्रेड तक सस्ते हो जाएंगे। दूध, पनीर और घी जैसी चीजें भी सस्ती हो जाएंगी। पेंसिल, रबर-कटर समेत ग्लोब, मैन, प्रैक्टिस बुक, ग्राफ बुक, प्रयोगशाला नोटबुक पर भी टैक्स खत्म कर दिया गया है, जिससे इन चीजों के भी दाम कम हो जाएंगे।
Mahila Rojgar Yojana: महिलाओं को खाते में जल्द आएंगे 10 हजार रुपये, लेकिन इस शर्त को करना होगा पूरा
ये चीजें हो जाएंगी महंगी
22 सितंबर से सिगरेट, गुटखा, तंबाकू, चबाने वाला तंबाकू, जर्दा, लग्जरी कार, सुपर लग्जरी गुड्स, फास्ट फूड, एडड शुगर और कार्बोनेटेड ड्रिंक्स, पर्सनल यूज वाले एयरक्राफ्ट, कसीनो, ऑनलाइन गेमिंग जैसी चीजें महंगी हो जाएंगी।
PM Kisan Yojana: दिवाली से पहले किसानों को मिल सकता है तोहफा, आ सकती है 21वीं किस्त, ऐसे चेक करें स्टेटस
यहां चेक कर सकते हैं कौन सी चीज हुईं कितनी सस्ती
केंद्र सरकार ने जीएसटी सुधारों को उपभोक्ताओं को बेहतर समझाने और बचत की जानकारी के लिए नई वेबसाइट http://savingwithgst.in लॉन्च की है। इस पोर्टल पर, लोग 22 सितंबर से लागू होने वाली नई दरों से पहले और बाद में उत्पादों की कीमतों की तुलना कर सकते हैं। MyGovIndia की ओर से शुरू की गई वेबसाइट, कीमतों की तुलना को आसान बनाती है। इसमें कई श्रेणियां हैं, जैसे खाद्य पदार्थ, स्नैक्स, घरेलू सामान, इलेक्ट्रॉनिक्स, रसोई के सामान और जीवन शैली से जुड़ी चीजें।