केंद्र सरकार देश में महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए कई शानदार योजनाओं को चला रही है। वहीं दूसरी ओर आज भी ऐसी महिलाओं की संख्या काफी अधिक है जो भोजन बनाने के लिए पारंपरिक ईंधनों के साधन जैसे लकड़ी, कोयले और उपले का इस्तेमाल करती हैं। इन चीजों का उपयोग करके भोजन बनाने पर श्वास संबंधी कई तरह की समस्याओं के होने का खतरा काफी ज्यादा रहता है। इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार एक बेहद ही शानदार योजना का संचालन कर रही है। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना है। भोजन बनाने के लिए स्वच्छ ईंधन को बढ़ावा देने हेतु भारत सरकार प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का संचालन कर रही है। इस योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार देश में आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को मुफ्त में गैस सिलेंडर प्रदान कर रही है। देश में यह स्कीम काफी लोकप्रिय है। कई महिलाएं इस योजना का लाभ ले रही हैं।
PM Ujjwala Yojana: महिलाओं को सरकार दे रही मुफ्त गैस सिलेंडर, लाभ लेने के लिए ये दस्तावेज होने चाहिए आपके पास
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Mon, 14 Apr 2025 06:50 PM IST
सार
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत नए गैस कनेक्शन का लाभ लेने के लिए आपके पास कुछ दस्तावेजों का होना जरूरी है। इन दस्तावेजों के न होने पर आपके आवेदन को रद्द किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन