फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PF Interest Complaint: PF का ब्याज न आने पर कहां करें शिकायत? यहां जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

Fri, 24 Jul 2026 08:09 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 24 Jul 2026 08:09 AM IST
सार

PF Se Judi Complaint Kaha Karein: ईपीएफओ ने पीएफ खाताधारकों के पीएफ खाते में ब्याज के पैसे भेजे हैं, लेकिन अगर आपको ब्याज के पैसे नहीं मिले हैं तो आप इसकी शिकायत कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
Where to lodge a complaint if PF interest is not received pf se judi complaint kaha karein
पीएफ से जुड़ी शिकायत कहां करें? - फोटो : Amar Ujala AI

PF Online Complaint Process: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ नौकरीपेशा लोगों के पीएफ खातों की देखरेख करता है। पीएफ खाते में हर महीने कर्मचारियों की सैलरी से एक निश्चित अमाउंट कटकर जमा होता है।

वहीं, ईपीएफओ ने पीएफ खाताधारकों के पीएफ खाते में ब्याज के पैसे भेज दिए हैं। पीएफ खाताधारकों को वर्ष 2025-26 का ब्याज दिया गया है, लेकिन अगर आपके पीएफ खाते में ब्याज के पैसे नहीं आए हैं तो आप इसकी शिकायत कर सकते हैं। चलिए जानते हैं आपको कहां और कैसे शिकायत करनी होती है...

Where to lodge a complaint if PF interest is not received pf se judi complaint kaha karein
पीएफ से जुड़ी शिकायत कहां करें? - फोटो : Adobe Stock

शिकायत करने से पहले PF की पासबुक जरूर चेक कर लें

  • अगर आपको लगता है कि आपको पीएफ का ब्याज नहीं मिला है तो एक बार पीएफ की पासबुक जरूर चेक कर लें
  • इसके लिए पासबुक वाली आधिकारिक वेबसाइट https://passbook.epfindia.gov.in/MemberPassBook/login पर जाएं
  • यहां पर आपको यूएएन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करना होता है
  • इसके बाद लॉगिन कर लें
Where to lodge a complaint if PF interest is not received pf se judi complaint kaha karein
पीएफ से जुड़ी शिकायत कहां करें? - फोटो : Adobe Stock
  • फिर आपको यहां पर 'Passbook' वाले सेक्शन में जाना है
  • जहां पर आपको Interest Earned    में ब्याज के पैसे दिख जाएंगे
  • आप चाहें तो नीचे आकर वर्ष 2025 चुनकर ब्याज की डिटेल्स भी चेक कर सकते हैं
  • अगर यहां पर भी ब्याज नहीं दिख रहा तो आप ईपीएफओ से शिकायत कर सकते हैं 
विज्ञापन
विज्ञापन
Where to lodge a complaint if PF interest is not received pf se judi complaint kaha karein
पीएफ से जुड़ी शिकायत कहां करें? - फोटो : Adobe Stock

कहां और कैसे करें शिकायत?

पहला स्टेप

  • सबसे पहले ईपीएफओ के आधिकारिक शिकायत वाले पोर्टल epfigms.gov.in पर जाना होता है
  • इसके बाद यहाँ पर आपको 'Register Grievance' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
विज्ञापन
Where to lodge a complaint if PF interest is not received pf se judi complaint kaha karein
पीएफ से जुड़ी शिकायत कहां करें? - फोटो : Adobe Stock

दूसरा स्टेप

  • फिर आपको यहां पर 'PF Member', 'EPS Pensioner', 'Employer', और 'Others' का ऑप्शन दिखेगा
  • आपको इन तीनों में से Others' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
  • इसके बाद आपके सामने एक फॉर्म आएगा जिसे भरकर आप अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed