विश्व भर में बड़े पैमाने पर व्हाट्सएप का इस्तेमाल किया जाता है। आज व्हाट्सएप के पास 2 बिलियन से भी ज्यादा एक्टिव यूजर्स हैं। व्हाट्सएप आने के बाद इंस्टेंट मैसेजिंग के क्षेत्र में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। इसने कई हद तक हमारी लाइफस्टाइल को बदलने का काम किया है। आज लोग मैसेजिंग सर्विस के लिए किसी दूसरे एप का इस्तेमाल करने की बजाए व्हाट्सएप का उपयोग करना ज्यादा पसंद करते हैं। यूजर्स को एक अच्छा अनुभव देने के लिए कंपनी समय समय पर नए फीचर्स इसमें एड करती रहती है। मैसेजिंग या किसी दूसरे जरूरी कार्य के लिए व्हाट्सएप का उपयोग तो हम सभी लोग करते हैं। वहीं क्या आपको व्हाट्सएप के उन शानदार फीचर्स के बारे में पता है, जिनका इस्तेमाल करने पर आपके कई काम आसान हो जाएंगे। दुनिया भर में कई लोग इन फीचर्स का इस्तेमाल करते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं व्हाट्सएप के इन बेहतरीन फीचर्स के बारे में विस्तार से -
WhatsApp Tips and Tricks: बड़े कमाल के हैं ये व्हाट्सएप फीचर्स, जिनके बारे में शायद ही जानते होंगे आप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चैट को पिन करना
आप व्हाट्सएप के किसी भी चैट को पिन कर सकते हैं। इससे वह चैट हमेशा ऊपर की तरफ शो होगा। किसी भी चैट को पिन करने की प्रक्रिया काफी आसान है। इसके लिए आपको चैट को थोड़ी देर तक प्रेस करके होल्ड करना है। उसके बाद सबसे ऊपर आपको पिन का ऑप्शन दिखाई देगा। आपको उस पर क्लिक करके चैट को पिन कर देना है।
चैट को म्यूट करना
अगर आपके पास किसी व्यक्ति या ग्रुप से बार-बार व्हाट्सएप पर गुड मॉर्निंग, गुड नाइट या किसी अन्य तरह के मैसेज आ रहे हैं और आप उन्हें देखना नहीं चाहते। इस स्थिति में आप उस चैट को पिन कर सकते हैं।
इसके लिए आपको उस चैट को थोड़ी देर प्रेस करके होल्ड करना होगा। इसके बाद आपको सबसे ऊपर म्यूट का ऑप्शन शो होगा। आप म्यूट के ऑप्शन पर क्लिक करके ग्रुप या किसी चैट को 8 घंटे, 1 दिन या हमेशा के लिए म्यूट कर सकते हैं।
मैसेज को अनरीड मार्क
अगर आपने गलती से किसी के मैसेज को पढ़ लिया, तो आप उसे मार्क अनरीड कर सकते हैं। व्हाट्सएप आपको इसकी सुविधा देता है। इसके लिए आपको उस चैट को थोड़ी देर तक प्रेस करके होल्ड करना होगा। उसके बाद आपको थ्री डॉट्स के मैन्यू बटन पर क्लिक करना है। इस प्रोसेस के बाद आपको Mark as Unread के ऑप्शन को सेलेक्ट करना होगा। इस तरह आप आसानी से किसी के मैसेज को Mark as Unread कर सकते हैं।