फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Whatsapp: यूपीआई एप ही नहीं व्हाट्सएप से भी चेक कर सकते हैं अपना बैंक बैलेंस, जानें तरीका

Sat, 13 May 2023 07:56 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्ट, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्ट, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 13 May 2023 07:56 AM IST
विज्ञापन
Whatsapp App: how to check your bank account balance through whatsapp app
व्हाट्सएप एप पर अकाउंट बैलेंस कैसे चेक करें? - फोटो : istock

Whatsapp App: इस दौर में लगभग हर दूसरा व्यक्ति सोशल मीडिया से जुड़ा हुआ है। कोई अपने मनोरंजन के लिए, तो कोई अपने काम के लिए और अब तो लोग इन प्लेटफॉर्म के जरिए अच्छी कमाई भी कर पा रहे हैं। इसी कड़ी में बात अगर मैसेजिंग एप व्हाट्सएप की करें, तो इसका इस्तेमाल भी काफी ज्यादा संख्या में लोग करते हैं। एक-दूसरे से मैसेज में बात करते हैं, वॉयस कॉल करते हैं और साथ ही वीडियो कॉल भी कर पाते हैं। पर आप शायद ये नहीं जानते होंगे कि आप व्हाट्सएप के जरिए अपने बैंक अकाउंट का बैलेंस भी चेक कर सकते हैं? यानी आप यूपीआई एप के अलावा व्हाट्सएप से भी ये काम कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आप ये कैसे कर सकते हैं...

Whatsapp App: how to check your bank account balance through whatsapp app
व्हाट्सएप एप पर अकाउंट बैलेंस कैसे चेक करें? - फोटो : iStock

व्हाट्सएप से बैंक अकाउंट का बैलेंस चेक करने का ये है तरीका:-

स्टेप 1

  • अगर आप भी अपना बैंक बैलेंस व्हाट्सएप एप के जरिए चेक करना चाहते हैं, तो ये हो सकता है
  • इसके लिए आपको सबसे पहले व्हाट्सएप एप पर जाना है
  • एप को अपडेट जरूर कर लें
  • फिर यहां पर आपको मेन्यू वाले विकल्प पर जाना है
Whatsapp App: how to check your bank account balance through whatsapp app
व्हाट्सएप एप पर अकाउंट बैलेंस कैसे चेक करें? - फोटो : istock

स्टेप 2

  • अब आपको पेमेंट वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
  • इसके बाद आपको अपने बैंक खाते को यहां जोड़ना है
  • फिर आपको पेमेंट वाले विकल्प पर क्लिक करना है
विज्ञापन
विज्ञापन
Whatsapp App: how to check your bank account balance through whatsapp app
व्हाट्सएप एप पर अकाउंट बैलेंस कैसे चेक करें? - फोटो : istock

स्टेप 3

  • इसके बाद आप देखेंगे, तो आपको यहां पर अपना बैंक नजर आएगा, आपको इस पर क्लिक कर देना है
  • फिर आपके सामने 'View Account' वाला ऑप्शन आएगा
  • आपको इस वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
विज्ञापन
Whatsapp App: how to check your bank account balance through whatsapp app
व्हाट्सएप एप पर अकाउंट बैलेंस कैसे चेक करें? - फोटो : istock

स्टेप 4

  • अब आपको अपना यूपीआई पिन यहां दर्ज करना है
  • इसके बाद आपके सामने आपके बैंक अकाउंट का कुल बैलेंस आ जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed