फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Train AC Rule: ट्रेन में एसी की कूलिंग से हो रही है दिक्कत? तो करें ये काम

Fri, 29 May 2026 04:28 PM IST
Prakash Chand Joshi यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prakash Chand Joshi Updated Fri, 29 May 2026 04:28 PM IST
सार

Train Mein AC Ke Temperature Ko Kaise Theek Karwayein: अगर आपको भी सफर के दौरान ट्रेन में एसी की कूलिंग दिक्कत हो रही है, तो क्या आप जानते हैं ऐसे में आपको क्या करना चाहिए जिससे एसी का टेंपरेचर ठीक हो सके? यहां आप इस बारे में जान सकते हैं।

विज्ञापन
What to do if you are facing problem with AC cooling in train mein ac tej chalane par kaise kam karwayein
ट्रेन में ठंड लगने पर एसी का टेंपरेचर कैसे बढ़वाएं? - फोटो : Amar Ujala AI

Train Coach AC: रोजाना एक बड़ी संख्या में भारतीय रेलवे ट्रेनों का संचालन करता है। जनरल कोच से लेकर एसी क्लास तक की सुविधा ट्रेनों में होती है। बस आपको टिकट बुक करते समय अपनी पसंद की बर्थ चुननी होती है।

जैसे- कई लोग एसी क्लास में ही सफर करना पसंद करते हैं। हालांकि, स्लीपर और जनरल कोच से इन क्लास की टिकट की कीमत अधिक होती है। वहीं, कई बार एसी में रात के समय ठंड लगती है, लेकिन यात्रियों को समझ नहीं आता है कि ऐसे में वे क्या करें। चलिए जानते हैं अगर ट्रेन में एसी की कूलिंग अधिक हो तो वे उसे कैसे कम करवा सकते हैं...

What to do if you are facing problem with AC cooling in train mein ac tej chalane par kaise kam karwayein
ट्रेन में ठंड लगने पर एसी का टेंपरेचर कैसे बढ़वाएं? - फोटो : AdobeStock

ट्रेन में एसी की कूलिंग अधिक होने पर क्या करें?

  • अगर आपको ट्रेन में एसी की कूलिंग अधिक लग रही है, तो आपको टीटीई से संपर्क करना होता है
  • अगर टीटीई न मिले तो आप कोच अटेंडेंट से संपर्क कर सकते हैं
  • अटेंडेंट हर कोच में होते हैं
  • आप उसे एसी के टेंपरेचर को बढ़ाने के लिए बोल सकते हैं
What to do if you are facing problem with AC cooling in train mein ac tej chalane par kaise kam karwayein
ट्रेन में ठंड लगने पर एसी का टेंपरेचर कैसे बढ़वाएं? - फोटो : AdobeStock
  • अगर अटेंडेट एसी के टेंपरेचर को बढ़ा देता है, तो ठीक
  • वरना आप चाहें तो रेलवे की हेल्पलाइन 139 पर संपर्क कर सकते हैं
  • ये हेल्पलाइन 24*7 उपलब्ध रहती है
  • यहां से आपकी उचित मदद की जाती है
विज्ञापन
विज्ञापन
What to do if you are facing problem with AC cooling in train mein ac tej chalane par kaise kam karwayein
ट्रेन में ठंड लगने पर एसी का टेंपरेचर कैसे बढ़वाएं? - फोटो : AdobeStock

एसी की कूलिंग से बचने के लिए ये तरीके भी अपना सकते हैं

पहला तरीका

  • अगर आपकी सीट अपर वाली है तो जाहिर है आपको अधिक ठंड लगेगी
  • आप ऐसे में एसी के वेंट यानी वो छेद जहां से एसी की हवा आती है को ढक सकते हैं
  • आप एसी के वेंट पर कोई कागज या कोई कपड़ा लगाकर ढक सकते हैं, ताकि आपको सीधे हवा न लगे
विज्ञापन
What to do if you are facing problem with AC cooling in train mein ac tej chalane par kaise kam karwayein
ट्रेन में ठंड लगने पर एसी का टेंपरेचर कैसे बढ़वाएं? - फोटो : AdobeStock

दूसरा तरीका

  • अगर आपकी एक से अधिक सीट है, तो आप अपनी उस सीट को बदल सकते हैं जहां आपको ठंड लग रही है
  • ध्यान रहे कि जब अगली बार ट्रेन टिकट बुक करें तो साइड लोअर या साइड अपर सीट चुनें
  • ऐसा इसलिए क्योंकि, इन सीटों पर सीधे एसी की हवा नहीं पड़ती और आप सीट पर दिए हुए पर्दे लगाकर भी ठंड से बच सकते हैं
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed