Indian Railways Rules and Regulations: भारतीय ट्रेन रोजाना एक जगह से दूसरी जगह तक लोगों को पहुंचाती है। ट्रेन में एसी की सुविधा, खानपान की व्यवस्था, कंफर्म सीट और शौचालय जैसी सुविधा होने से यात्रा और भी सुगम हो जाती है। आप इसमें स्लिपर से लेकर एसी क्लास तक में सफर कर सकते हैं। बशर्ते आपको ट्रेन टिकट थोड़ा सा पहले निकालना पड़ता है, क्योंकि कई रूट ऐसे हैं जिन पर ट्रेन टिकट मिल पाना थोड़ा मुश्किल नजर आता है। भले ही अब लोग ऑनलाइन टिकट बुक करने लगे हैं, लेकिन आज भी एक बड़ा तबका स्टेशन जाकर काउंटर से टिकट बुक करता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि अगर आपकी ये ट्रेन टिकट गुम हो जाए, तो फिर क्या होगा? क्या ऐसी स्थिति में आप यात्रा कर पाएंगे या नहीं? तो चलिए बिना देर किए जानते हैं कि इस पर रेलवे का नियम क्या कहता है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"647199d30d148068910cb15c","slug":"what-to-do-if-train-ticket-is-lost-know-indian-railways-fine-rules-and-regulations-in-hindi-2023-05-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जानना जरूरी: क्या ट्रेन टिकट गुम होने पर कर सकते हैं यात्रा या नहीं? जान लेंगे नियम तो नहीं होगी दिक्कत","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
जानना जरूरी: क्या ट्रेन टिकट गुम होने पर कर सकते हैं यात्रा या नहीं? जान लेंगे नियम तो नहीं होगी दिक्कत
Sat, 27 May 2023 11:30 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 27 May 2023 11:30 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन टिकट खोने पर क्या करें?
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन टिकट खोने पर क्या करें?
- फोटो : istock
क्या कहता है नियम?
- मान लीजिए अगर आप ट्रेन से यात्रा कर रहे हैं और आपका टिकट गुम हो गया है, तो ऐसी स्थिति में भी आप ट्रेन से यात्रा कर सकते हैं। जी हां, ऐसा इसलिए क्योंकि रेलवे का एक नियम आपको ऐसा करने की परमिशन देता है।
ट्रेन टिकट खोने पर क्या करें?
- फोटो : istock
- दरअसल, इस नियम के अंतर्गत अगर आपका टिकट गुम हो जाता है तो आपको नया टिकट 50 रुपये जुर्माने के साथ लेना होता है। अब आप सोच रहे होंगे कि आपको जुर्माना देकर नया टिकट तो खरीदना ही पड़ रहा है। ऐसे में आपको एक बात जाननी चाहिए। वो बात ये है कि अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो आप पर 50 रुपये नहीं बल्कि रेलवे के नियम के तहत काफी ज्यादा जुर्माना लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन टिकट खोने पर क्या करें?
- फोटो : istock
टीटीई से करें संपर्क
- अगर यात्रा के दौरान आपका टिकट गुम हो जाता है, तो आपको टीटीई से मिलना होता है और उसे बताना होता है कि आपका टिकट गुम हो गया है। ऐसे में टीटीई आपको नया टिकट जारी कर देता है।
विज्ञापन
ट्रेन टिकट खोने पर क्या करें?
- फोटो : Pixabay
- नया टिकट बनवाते समय अगर आप चाहें तो आप अपने गंतव्य स्टेशन को बदलवा भी सकते हैं। उदाहरण के लिए अगर आप दिल्ली से कानपुर जा रहे थे, लेकिन अगर आप चाहें तो नई टिकट दिल्ली से वाराणसी की भी बनवा सकते हैं।