{"_id":"69648ed72b72e9fa210fa115","slug":"what-to-do-if-someone-is-harassing-with-repeated-messages-follow-these-legal-steps-and-complaint-process-2026-01-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Online Harassment: कोई बार-बार मैसेज करके कर रहा है तंग तो क्या करें ? जानें शिकायत करने का सही तरीका","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Online Harassment: कोई बार-बार मैसेज करके कर रहा है तंग तो क्या करें ? जानें शिकायत करने का सही तरीका
Mon, 12 Jan 2026 03:57 PM IST
श्रुति गौड़
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Mon, 12 Jan 2026 03:57 PM IST
सार
How To Stop Harassment: आज के समय में भी लड़कियां ऑनलाइन उत्पीड़न का शिकार होती हैं और फिर भी चुप रहती हैं। आपको ये समझने की जरूरत है कि ऐसे मामलों में आवाज उठानी चाहिए। यहां हम आपको इसी बारे में जानकारी देंगे। हम आपको बताएंगे कि अगर कोई आपको बार-बार मैसेज करके परेशान कर रहा है तो आपको कहां इसकी शिकायत करनी चाहिए।
विज्ञापन
कोई बार-बार मैसेज करके कर रहा है तंग तो क्या करें ?
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Cyber Harassment: आज के डिजिटल दौर में सोशल मीडिया, चैटिंग ऐप्स और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुके हैं। ये भले ही हमारी जिंदगी को काफी रोचक बनाते हैं, लेकिन इनके साथ काफी दिक्कतें भी सामने आती हैं। क्या आपको पता है कि इनसभी प्लेटफॉर्म की वजह से ऑनलाइन उत्पीड़न जैसी गंभीर समस्या भी तेजी से बढ़ी है।
अगर कोई बार-बार मैसेज करके परेशान कर रहा है तो क्या करें ?
- फोटो : Adobe stock
पहले जान लें कि ऑनलाइन उत्पीड़न क्या होता है ?
अगर कोई व्यक्ति आपको लगातार मैसेज, कॉल, सोशल मीडिया कमेंट या ईमेल के जरिए परेशान करता है, गाली-गलौज करता है, धमकी देता है या निजी तस्वीरें मांगता है, तो ये साइबर हैरसमेंट की श्रेणी में आता है। कई मामलों में ये मानसिक तनाव, डर और आत्मविश्वास की कमी का कारण बन सकता है।
अगर कोई व्यक्ति आपको लगातार मैसेज, कॉल, सोशल मीडिया कमेंट या ईमेल के जरिए परेशान करता है, गाली-गलौज करता है, धमकी देता है या निजी तस्वीरें मांगता है, तो ये साइबर हैरसमेंट की श्रेणी में आता है। कई मामलों में ये मानसिक तनाव, डर और आत्मविश्वास की कमी का कारण बन सकता है।
अगर कोई बार-बार मैसेज करके परेशान कर रहा है तो क्या करें ?
- फोटो : Freepik
अगर कोई बार-बार मैसेज करके परेशान कर रहा है तो क्या करें ?
- सबसे पहले उस व्यक्ति को जवाब देने से बचें और उसे ब्लॉक कर दें।
- सभी मैसेज, कॉल लॉग और स्क्रीनशॉट सुरक्षित रखें, क्योंकि यही आपके सबूत होंगे।
- अपनी सोशल मीडिया प्राइवेसी सेटिंग्स को मजबूत करें।
- अनजान लोगों से निजी जानकारी साझा न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
अगर कोई बार-बार मैसेज करके परेशान कर रहा है तो क्या करें ?
- फोटो : Adobe Stock
कहां करें शिकायत ?
- राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकती हैं।
- इसके अलावा 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके भी तुरंत मदद ली जा सकती है।
- सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे इंस्टाग्राम, फेसबुक और व्हाट्सएप पर इन-बिल्ट रिपोर्ट ऑप्शन का इस्तेमाल करें।
- जरूरत पड़ने पर नजदीकी पुलिस स्टेशन या महिला थाने में भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
विज्ञापन
अगर कोई बार-बार मैसेज करके परेशान कर रहा है तो क्या करें ?
- फोटो : Adobe stock
आवाज उठाना क्यों जरूरी है ?
शिकायत करने से न सिर्फ आपको न्याय मिलने की संभावना बढ़ती है, बल्कि ऐसे अपराधियों को रोकने में भी मदद मिलती है। याद रखें, आप अकेली नहीं हैं और कानून आपके साथ है।
शिकायत करने से न सिर्फ आपको न्याय मिलने की संभावना बढ़ती है, बल्कि ऐसे अपराधियों को रोकने में भी मदद मिलती है। याद रखें, आप अकेली नहीं हैं और कानून आपके साथ है।