अगर आप अपने आसपास देखेंगे, तो किसी न किसी के पास आपको डॉग नजर आ ही जाएगा या फिर हो सकता है कि आप खुद ही डॉग प्रेमी हो। इसलिए क्या पता आपने खुद डॉग पाला हो? पर ग्रामीण इलाकों से लेकर शहरों तक में लोग डॉग को काफी शौक से पालते हैं। यही नहीं, लोग इन डॉग को अपने परिवार का हिस्सा तक मानते हैं। कोई इनका जन्मदिन मनाता है, तो कोई इन्हें हर जगह अपने साथ लेकर जाता है आदि। ऐसे में अगर आप भी डॉग पालने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए जरूरी है कि आप कुछ बातों का ध्यान रखें क्योंकि आपकी एक छोटी सी गलती आप पर भारी तक पड़ सकती है। तो चलिए जानते हैं कि डॉग पालने के दौरान आपको कौन सी बातों का ध्यान रखना चाहिए। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"64367c748fe3eb33e504df28","slug":"what-things-to-consider-before-getting-a-dog-know-precautions-to-take-2023-04-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Dog Tips: घर में डॉग पालने से पहले जरूर जान लें ये जरूरी बातें, वरना बाद में हो सकती हैं दिक्कतें","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Dog Tips: घर में डॉग पालने से पहले जरूर जान लें ये जरूरी बातें, वरना बाद में हो सकती हैं दिक्कतें
Thu, 13 Apr 2023 12:10 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 13 Apr 2023 12:10 PM IST
विज्ञापन
डॉग पालने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉग पालने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
- फोटो : ANI
इन बातों का रखें खास ध्यान:-
नंबर 1
- आप जब भी घर में डॉग लाएं, तो उसका वैक्सीनेशन जरूर करवाएं। नजदीकी किसी डॉक्टर से संपर्क करें और अपने डॉग का वैक्सीनेशन करवाएं, जिसमें उसे लगभग 7 वैक्सीन लगती हैं। इससे आपका डॉग और आप दोनों सुरक्षित रह सकते हैं।
डॉग पालने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
- फोटो : istock
नंबर 2
- आप डॉग लाएं हैं तो उसके बारे में पूरी जानकारी लें। जैसे- वो क्या खाता है, क्या नहीं खाता है, उसका स्वाभाव कैसा है आदि। आप ऐसा करके डॉग के बारे में जान पाएंगे और फिर आप उसे अपने हिसाब से भी रख पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
डॉग पालने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
- फोटो : istock
नंबर 3
- आपके घर में जब भी कोई आए, तो आपको ध्यान रखना है कि आपको अपने डॉग को बांधकर रखना है या फिर खोलकर। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर आपका डॉग गुस्से वाला है या किसी कारण वो घर आए या आपके पड़ोसी आदि को काट देता है, तो आप दिक्कत में पड़ सकते हैं। इसलिए अपने डॉग के स्वभाव को जानकर ही कदम उठाएं।
विज्ञापन
डॉग पालने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
- फोटो : istock
नंबर 4
- डॉग को पार्क में या घर के बाहर टहलाने ले जाना पड़ता है। इस दौरान अपने डॉग को एक मोटी रस्सी से बांधे, उसके मुंह में मास्क लगाएं और अपने पास एक छड़ी जरूर रखें। ऐसा करके आप खुद को और दूसरों को सुरक्षित रख सकते हैं।