House Rent Tips in Hindi: अगर आप किसी किराए के घर में रहते हैं, तो आप समझ सकते हैं कि घर होना कितना जरूरी है। वहीं, मकान मालिक और किराएदार के बीच में कई बार संबंध अच्छे चलते हैं, तो कई बार कुछ बातों को लेकर दोनों के बीच दिक्कतें भी रहती हैं। ऐसे में जरूरी हो जाता है कि मकान मालिक जब भी घर किराए पर दें, तो कुछ बातों का विशेष ध्यान रखें। इससे होगा ये कि घर किसी को किराए पर देने के बाद आपको किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं होगी। वरना आप किराएदारों से परेशान भी हो सकते हैं। तो चलिए जानते हैं वो कौन सी बातें हैं, जो घर किराए पर देते समय मकान मालिक को ध्यान रखनी चाहिए। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं...
{"_id":"652a337eeb1308d8d70778eb","slug":"what-things-should-be-kept-in-mind-while-renting-a-house-2023-10-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ध्यान दें: किराए पर घर देने से पहले मकान मालिक जरूर जान लें ये बातें, वरना बाद में हो सकती है दिक्कत","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
ध्यान दें: किराए पर घर देने से पहले मकान मालिक जरूर जान लें ये बातें, वरना बाद में हो सकती है दिक्कत
Sat, 14 Oct 2023 11:55 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 14 Oct 2023 11:55 AM IST
विज्ञापन
घर किराए पर देते समय कौन सी बातें नहीं भूलनी चाहिए?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर किराए पर देते समय कौन सी बातें नहीं भूलनी चाहिए?
- फोटो : istock
घर किराए पर देते समय मकान मालिक रख सकते हैं इन बातों का ध्यान:-
नंबर 1
- घर किराए पर देते समय वेरिफिकेशन जरूर करवाएं। कई लोग ऐसा नहीं करते है, जिससे वो बाद में कई तरह की दिक्कतों में फंस सकते हैं। जैसे:- किराएदार के संदिग्ध निकलने पर या उसके भाग जाने पर आदि।
घर किराए पर देते समय कौन सी बातें नहीं भूलनी चाहिए?
- फोटो : Faceboo/@aadhaarsmartcard
नंबर 2
- मकान मालिक को एक बात ध्यान रखनी चाहिए कि किराएदार रखते समय उनका आधार कार्ड जरूर देखें और उसकी एक कॉपी अपने पास रखें। वहीं, अगर आप चाहें तो आधार कार्ड को चेक करवा सकते हैं कि ये असली है या नकली।
विज्ञापन
विज्ञापन
घर किराए पर देते समय कौन सी बातें नहीं भूलनी चाहिए?
- फोटो : istock
नंबर 3
- घर किराए पर देते समय एक चीज जरूर करनी चाहिए और वो है रेंट एग्रीमेंट बनवाना। कई मकान मालिक इसे बनवाने से बचते हैं या कई किराएदार भी, लेकिन आप इसे जरूर बनवाएं। इससे आप आगे भविष्य में होने वाली दिक्कतों से बच सकते हैं।
विज्ञापन
घर किराए पर देते समय कौन सी बातें नहीं भूलनी चाहिए?
- फोटो : istock
नंबर 4
- ध्यान रहे कि किराए और एडवांस की बातें पहले ही कर लें, ताकि बाद में कोई दिक्कत न हो। वहीं, अगर आपको मांसाहारी खाना घर में बनने से दिक्कत है, तो ये बात पहले ही किराएदारों को बता दें आदि। इसके अलावा आपके जो भी नियम व शर्तें हैं, उन्हें किराएदार को पहले ही बता दें।