फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Income Tax Return 2022: आयकर रिटर्न भरते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना हो सकती हैं दिक्कतें

Fri, 22 Jul 2022 04:20 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 22 Jul 2022 04:20 PM IST
विज्ञापन
What Should You Keep in Mind While Filing Your Income-Tax Return
Income Tax Return 2022: आयकर रिटर्न फाइल करते समय क्या गलतियां न करें - फोटो : Amar Ujala

Income Tax Return Alert: लोग अपनी आजीविका चलाने के लिए काम करते हैं। कोई नौकरी करता है, तो कोई अपना बिजनेस करता है। आज के समय में पैसा कमाना बेहद मुश्किल काम है, क्योंकि आपको कोई काम तो आना ही चाहिए। वहीं, कम कमाई के कारण लोग परेशान भी नजर आते हैं। दूसरी तरफ आप जो कमाई करते हैं उस पर टैक्स देना भी जरूरी है। हालांकि, टैक्स किस कमाई पर लगेगा और किस पर नहीं लगेगा। इसको लेकर पहले से नियम तय है। इसके अलावा जो लोग करदाता होते हैं उन्हें आयकर रिटर्न भी फाइल करना होता है। लेकिन अगर आप ऐसा कर रहे हैं, तो आपको कुछ बातों का ध्यान भी रखना होता है। वरना आप दिक्कत में पड़ सकते हैं। तो चलिए आपको इस बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...

What Should You Keep in Mind While Filing Your Income-Tax Return
Income Tax Return 2022: आयकर रिटर्न फाइल करते समय क्या गलतियां न करें - फोटो : amar ujala

इन बातों का रखें ध्यान:-

दस्तावेजों की जांच

  • जब आप आयकर रिटर्न फाइल करते हैं, तो इस दौरान आपको कुछ दस्तावेजों जैसे- आधार कार्ड, पैन कार्ड और फॉर्म 26एस की जरूरत होती है। इसलिए इन दस्तावेजों को अपने पास रखें, वरना आपको दिक्कत हो सकती है।
What Should You Keep in Mind While Filing Your Income-Tax Return
Income Tax Return 2022: आयकर रिटर्न फाइल करते समय क्या गलतियां न करें - फोटो : istock

फॉर्म की जांच जरूर करें

  • आपको फॉर्म 26एस की जांच कर लेनी चाहिए। ये सुनिश्चित करें कि इस फॉर्म में टीडीएस के नाम जो पैसा कटा था, वो शामिल है या नहीं। इस 26एस फॉर्म में पैसे कटने की सारी जानकारी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
What Should You Keep in Mind While Filing Your Income-Tax Return
Income Tax Return 2022: आयकर रिटर्न फाइल करते समय क्या गलतियां न करें - फोटो : istock

टीडीएस सर्टिफिकेट की जांच करें

  • करदाता को एक टीडीएस सर्टिफिकेट दिया जाता है, लेकिन कभी ऐसा हो जाता है कि सर्टिफिकेट और 26एस में दी गई जानकारी मेल नहीं खाती है। ऐसे में आपको आईटीआर रिटर्न दाखिल करते समय दिक्कत हो सकती है। इसके लिए आपको अपने डीडीएस सर्टिफिकेट में सुधार करवाना होता है।
विज्ञापन
What Should You Keep in Mind While Filing Your Income-Tax Return
Income Tax Return 2022: आयकर रिटर्न फाइल करते समय क्या गलतियां न करें - फोटो : istock

लग सकता है जुर्माना

  • आपको इस बात का भी ध्यान देना है कि अपने वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए आयकर रिटर्न को 31 जुलाई 2022 तक जरूर भर दें। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो आयकर प्रावधानों के अनुसार आपको जुर्माना देना पड़ सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed