फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीएफ खाताधारक ध्यान दें: बीत गई 31 मार्च तो क्या अब नहीं करा सकते ई-नॉमिनेशन? जानें क्या कहना है ईपीएफओ का

Fri, 01 Apr 2022 09:23 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 01 Apr 2022 09:23 AM IST
विज्ञापन
What is the last date to file e nomination in PF account utility news in hindi
31 मार्च के बाद भी करा सकते हैं पीएफ खाते में ई-नॉमिनेशन - फोटो : iStock

अगर आप नौकरी करते हैं, तो जाहिर है कि आपका पीएफ खाता भी होगा? दरअसल, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन द्वारा नौकरी पेशा लोगों के पीएफ खाते खोले जाते हैं। इनमें हर महीने कर्मचारी की सैलरी में से एक निश्चित अमाउंट जमा किया जाता है, और उतना ही पैसा कंपनी भी अपने कर्मचारियों के पीएफ खाते में जमा करती है। ईपीएफओ की तरफ से सालाना ब्याज, एडवांस क्लेम जैसी सुविधाएं कर्मचारियों को दी जाती है। वहीं, ईपीएफओ की तरफ से ई-नॉमिनेशन करने के लिए कहा जा रहा है। लेकिन लोग इस बात को लेकर उलझन में हैं कि आखिर इसकी आखिरी तारीख कब है? क्या ये सभी को कराना अनिवार्य है? अगर ई-नॉमिनेशन नहीं करवाते हैं, तो कौन से काम अटक सकते हैं? आदि। अगर आपके मन में भी ये सब सवाल चल रहे हैं, तो चलिए हम आपके इन सवालों के जवाब जानने की कोशिश करते हैं क्योंकि ईपीएफओ की तरफ से इस पर स्पष्ट जानकारी दी गई है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

What is the last date to file e nomination in PF account utility news in hindi
31 मार्च के बाद भी करा सकते हैं पीएफ खाते में ई-नॉमिनेशन - फोटो : istock

ई-नॉमिनेशन को लेकर क्या कहा जा रहा है?

  • दरअसल, अगर आप पीएफ खाताधारक हैं, तो आपको अपने पीएफ खाते में एक नॉमिनी जोड़ना अनिवार्य है। इसके लिए आपको ऑनलाइन तरीके से ई-नॉमिनेशन करना है। वहीं, अब तक इसकी आखिरी तारीख 31 मार्च 2022 बताई जा रही थी।
What is the last date to file e nomination in PF account utility news in hindi
31 मार्च के बाद भी करा सकते हैं पीएफ खाते में ई-नॉमिनेशन - फोटो : epfo official website

ईपीएफओ का क्या कहना है?

  • दरअसल, अगर आपने 31 मार्च 2022 तक अपने पीएफ खाते में नॉमिनी नहीं जोड़ा है, तो ऐसे में आपको घबराने की जरूरत नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि ईपीएफओ की तरफ से अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर लिखा गया है कि ई-नॉमिनेशन कराने की कोई अंतिम तारीख तय नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
What is the last date to file e nomination in PF account utility news in hindi
31 मार्च के बाद भी करा सकते हैं पीएफ खाते में ई-नॉमिनेशन - फोटो : epfo official website
  • यही नहीं, वेबसाइट पर इस बात को भी लिखा गया है कि अगर आप अपने पीएफ खाते से एडवांस क्लेम कर रहे हैं, तो भी इसके लिए ई-नॉमिनेशन जरूरी नहीं है।
विज्ञापन
What is the last date to file e nomination in PF account utility news in hindi
31 मार्च के बाद भी करा सकते हैं पीएफ खाते में ई-नॉमिनेशन - फोटो : istock

ई-नॉमिनेशन कराना अनिवार्य

  • जहां एक तरफ ईपीएफओ के मुताबिक ई-नॉमिनेशन फाइल करने की कोई आखिरी तारीख नहीं है, तो वहीं इसे कराना अनिवार्य है। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो आप अपनी मेंबर पासबुक ऑनलाइन नहीं देख पाएंगे। इसलिए ई-नॉमिनेशन जरूर करवा लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed