What Is The Difference Between Flat, Upto And Plus Discount: त्योहारों के सीजन शुरू होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में कई बड़ी ई-कॉमर्स वेबसाइटों पर सेल शुरू होने जा रही है। इस दौरान कई प्रोडक्ट पर ये ई-कॉमर्स कंपनियां बंपर डिस्काउंट ऑफर करती हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग प्रोडक्ट की खरीदारी कर सकें। अक्सर सेल्स के दौरान ये ई-कॉमर्स कंपनियां कई प्रोडक्ट पर फ्लैट, अपटू और प्लस डिस्काउंट ऑफर करती हैं। ई-कॉमर्स वेबसाइटों से प्रोडक्ट खरीदने वाले कई ग्राहकों को फ्लैट, अपटू और प्लस डिस्काउंट के बीच का अंतर नहीं पता है। ऐसे में पता न होने के चलते कई बार लोग भ्रम में पड़ जाते हैं। अगर आपको भी इन तीनों के बीच के अंतर के बारे में नहीं पता है। ऐस में यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से फ्लैट, अपटू और प्लस डिस्काउंट के बीच के अंतर के बारे में बताने जा रहे हैं।
जानना जरूरी: बंपर सेल में खरीदने जा रहे हैं सामान, तो जरूर जान लें Flat, Upto और Plus डिस्काउंट में अंतर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या होता है फ्लैट डिस्काउंट
आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि फ्लैट डिस्काउंट जिस प्रोडक्ट पर दिया जाता है। उसका उतना प्रतिशत की प्रोडक्ट की कीमत से कम हो जाता है। अगर किसी प्रोडक्ट की कीमत 200 रुपये है और उस पर 50 प्रतिशत का फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है।
ऐसे में वह प्रोडक्ट आपको 100 रुपये की कीमत पर मिलता है। गौर करने वाली बात है कि सभी सामानों पर फ्लैट डिस्काउंट नहीं दिया जाता है। यह केवल कुछ ही प्रोडक्ट पर मिलता है।
क्या होता है Plus डिस्काउंट
अक्सर प्लस डिस्काउंट में कंपनियां 40 प्लस 10% या 50 प्लस 10% का डिस्काउंट ऑफर करती हैं। मान लीजिए किसी सामान की कीमत 100 रुपये है। उस सामान पर आपको 40 प्लस 10% प्रतिशत का डिस्काउंट मिल रहा है। ऐसे में सबसे पहले 100 रुपये का 40 प्रतिशत डिस्काउंट मिलेगा। ऐसे में प्रोडक्ट की कीमत 100-40 = 60 रुपये हो जाएगी। उसके बाद आपको 60 रुपये पर और 10 प्रतिशत का डिस्काउंट मिलेगा। ऐसे में वह प्रोडक्ट आपको 60-6 = 54 रुपये की कीमत पर मिलेगा।
क्या है Upto डिस्काउंट
कई बार लोग Upto डिस्काउंट में भी काफी कंफ्यूज रहते हैं। अगर कंपनी आपको किसी प्रोडक्ट को खरीदने पर Upto 50 प्रतिशत का डिस्काउंट दे रही है। ऐसे में आपको उस सामान को खरीदने पर 0 से लेकर 50 के बीच में कुछ भी डिस्काउंट मिल सकता है।