फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Term Insurance: क्या होता है टर्म इंश्योरेंस? जानिए पति या पत्नी में से किसे खरीदना चाहिए टर्म इंश्योरेंस

Thu, 10 Aug 2023 12:57 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 10 Aug 2023 12:57 PM IST
विज्ञापन
What is term insurance plan, husband or wife who should have to buy term plan
What is term insurance plan - फोटो : Istock

What is term insurance plan: आज की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में चीजें काफी तेज हो गई हैं। रोटी, कपड़ा, मकान से लेकर पैसों को कमाने की दौड़ में लोगों को बीमा का महत्व पता चल रहा है। ऐसे में यह कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि लाइफ इंश्योरेंस लोगों के लिए काफी जरूरी है। इस कारण हर व्यक्ति के पास लाइफ इंश्योरेंस का होना जरूरी है। आप जब भी किसी फाइनेंशियल एडवाइजर से बीमा के संबंध में पूछेंगे कि किस तरह का इंश्योरेंस कवर लेना बेहतर रहता है। ऐसे में वह आपको टर्म प्लान खरीदने के लिए जरूर कहेगा। वर्तमान समय में टर्म प्लान का काफी महत्व है। टर्म इंश्योरेंस एक खास तरह का बीमा कवर होता है, जो आपके न रहने पर भी आपके परिवार को आर्थिक सुरक्षा देता है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं क्या होता है टर्म इंश्योरेंस और पति या पत्नी में से किसे टर्म इंश्योरेंस को खरीदना चाहिए।

What is term insurance plan, husband or wife who should have to buy term plan
What is term insurance plan - फोटो : Istock

क्या होता है टर्म इंश्योरेंस

टर्म इंश्योरेंस एक खास तरह की जीवन पॉलिसी होती है, जो कि सीमित अवधि के लिए कवरेज देती है। इसके लिए आपको निश्चित भुगतान करना होता है। 

What is term insurance plan, husband or wife who should have to buy term plan
What is term insurance plan - फोटो : Istock

इसके अंतर्गत अगर पॉलिसी होल्डर की मृत्यु बीमित अवधि के दौरान हो जाती है। ऐसे में कवरेज की राशि को नॉमिनी को एकमुश्त दे दिया जाता है। इस कारण मुखिया की गैरमौजूदगी में परिवार को वित्तीय सुरक्षा मिल जाती है। 

Fake Medicines: बाजार में बिक रही हैं असली के नाम पर नकली दवाइयां, इन तरीकों से करें उनकी वास्तविकता की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
What is term insurance plan, husband or wife who should have to buy term plan
What is term insurance plan - फोटो : Istock

पति या पत्नी दोनों में किसे लेना चाहिए टर्म प्लान?

अगर पति और पत्नी दोनों ही लोग नौकरी कर रहे हैं। ऐसे में दोनों लोग टर्म इंश्योरेंस ले सकते हैं। नौकरी करने वाले दोनों लोगों के लिए टर्म प्लान काफी जरूरी होता है। 

विज्ञापन
What is term insurance plan, husband or wife who should have to buy term plan
What is term insurance plan - फोटो : Istock

वहीं अगर पति-पत्नी दोनों में से कोई एक नौकरी कर रहा है। ऐसे में जो नौकरी कर रहा है। उसको यह प्लान खरीदना चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पुरुष की अपेक्षा स्त्री का टर्म प्लान काफी सस्ता होता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed