फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज रात छत पर जाकर देखिए आसमान, चंद्रमा दिखेगा बहुत खास

Thu, 28 Sep 2023 05:05 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 28 Sep 2023 05:05 PM IST
विज्ञापन
What Is Super Or Harvest Moon Why This Happen Know All Details Here
What Is Super Or Harvest Moon: - फोटो : iStock

मोबाइल और इंस्टा रील पर चंद्रमा की फोटो को देखते हुए आपके भीतर उसको लेकर कौतूहल जरूर पैदा होता होगा। बीते दिनों इसरो ने सफलतापूर्वक चंद्रयान 3 के विक्रम लैंडर को चांद की सतह पर उतारा। इस मिशन की सफलता ने भारत को अंतरिक्ष की चौथी महाशक्ति में शुमार कर दिया। चंद्रमा लंबे समय से मानव सभ्यता के लिए उत्सुकता और रहस्य का विषय बना हुआ है। चंद्रयान, अपोलो और आर्टेमिस मिशन जो अंतरिक्ष में भेजे जा रहे हैं। उनका लक्ष्य इन्हीं रहस्यों के बारे में जानना है। विज्ञान के अलावा पौराणिक कथाओं में हमने चंद्रमा को खूबसूरती और विभिन्न उपमाओं से भी जोड़ा है। पूर्णिमा के दिन तो चांद में एक विशेष आकर्षण रहता है। इसी कड़ी में आज यानी 28 सितंबर को रात में चंद्रमा से जुड़ी एक बेहद ही खास खगोलीय घटना होने जा रही है। 

What Is Super Or Harvest Moon Why This Happen Know All Details Here
What Is Super Or Harvest Moon: - फोटो : iStock

आज रात में आसमान में सुपरमून दिखेगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आज रात को इस साल का आखिरी सुपरमून बन रहा है। ऐसे में यह साल का सबसे चमकीला सुपरमून होगा। कई देशों में इस घटना को हार्वेस्ट मून के नाम से जाना जाता है। 

What Is Super Or Harvest Moon Why This Happen Know All Details Here
What Is Super Or Harvest Moon: - फोटो : iStock

सुपरमून एक खास तरह की खगोलीय घटना है। पूर्णिमा के इस दिन चंद्रमा पृथ्वी कक्षा में घूमते हुए धरती के काफी करीब आ जाता है। पास होने के कारण चंद्रमा इस दिन काफी बड़ा दिखाई देता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
What Is Super Or Harvest Moon Why This Happen Know All Details Here
What Is Super Or Harvest Moon: - फोटो : iStock

इसी वजह से अन्य पूर्णिमा की अपेक्षा इस दौरान चंद्रमा काफी बड़ा दिखाई देता है। 23 सितंबर के आसपास में पड़ने वाली पूर्णिमा को कई देशों में हार्वेस्ट मून भी कहा जाता है। 

विज्ञापन
What Is Super Or Harvest Moon Why This Happen Know All Details Here
What Is Super Or Harvest Moon: - फोटो : iStock

हार्वेस्ट मून का कृषि से भी गहरा संबंध है। कहा जाता है कि चंद्रमा की तेज रोशनी में पुराने समय में लोग फसल की कटाई करते थे। ऐसे में अगर आप भी इस खगोलीय घटना का लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो आज रात को आप इस सुपरमून को खुले आसमान में देख सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed