फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत की सबसे महंगी-आलीशान ट्रेन से वृंदावन का सफर कर रही हैं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, जानें किराया और खासियत

Thu, 25 Sep 2025 08:10 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 25 Sep 2025 08:10 AM IST
सार

Maharaj Express Details In Hindi: क्या आप जानते हैं भारतीय रेलवे द्वारा चलाई जा रही विशेष महाराजा एक्सप्रेस ट्रेन के बारे में? शायद नहीं, पर यहां आप इस ट्रेन की खासियत जान सकते हैं।

विज्ञापन
What is special about this Maharaja Express train which will take President Droupadi Murmu to Vrindavan today
महाराजा एक्सप्रेस ट्रेन की क्या खासियत है? - फोटो : Amar Ujala

President Of Droupadi Murmu Visit In Mathura Vrindavan: आज सभी की नजरें मथुरा-वृंदावन की तरफ ही रहने वाली हैं, क्योंकि देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज यानी 25 सितंबर को उत्तर प्रदेश के मथुरा और वृंदावन जा रही हैं। यहां वे बांके बिहारी मंदिर और कृष्ण जन्म स्थान जाएंगे। जहां पर वे पूजा अर्चना करेंगी।

ऐसे में उनका ये दौरा बेहद खास होने वाला है और इसके साथ ही चर्चा उस ट्रेन की भी है जिससे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मथुरा-वृंदावन जा रही हैं। ऐसे में अगर आप भी इस खास ट्रेन के बारे में जानना चाहते हैं और पता करना चाहते हैं कि इस ट्रेन की खासियत क्या है, तो चलिए बिना देरी के इस बारे में जानते हैं। आप आगे इस ट्रेन के बारे में जान सकते हैं...

Trending Videos
What is special about this Maharaja Express train which will take President Droupadi Murmu to Vrindavan today
महाराजा एक्सप्रेस ट्रेन की क्या खासियत है? - फोटो : the-maharajas.com

ये हो वो खास ट्रेन

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जिस विशेष ट्रेन से मथुरा जा रही हैं उस ट्रेन का नाम महाराजा एक्सप्रेस है और ये बेहद ही खास ट्रेन है। इस पूरी ट्रेन में 16 कोच हैं जिन्हें 2 इंजन चलाते हैं। इस ट्रेन में आज के समय की सभी आधुनिक सुविधाएं हैं। 
What is special about this Maharaja Express train which will take President Droupadi Murmu to Vrindavan today
महाराजा एक्सप्रेस ट्रेन की क्या खासियत है? - फोटो : the-maharajas.com

राष्ट्रपति से लेकर पूरे स्टाफ के लिए सबकुछ अलग-अलग

  • इस महाराजा एक्सप्रेस ट्रेन में राष्ट्रपति और उनके परिवार के अलावा उनके ऑफिस के लोगों के लिए भी अलग-अलग कोच होते हैं। इस ट्रेन में 2 रेलवे कोच, 2 पावर कार, 2 सूट, 1 प्रेजिडेंट सूट, 2 लाउंज, 1 किचन, 2 रेस्टोरेंट, 3 जूनियर सूट और 1 स्टाफ कोच होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
What is special about this Maharaja Express train which will take President Droupadi Murmu to Vrindavan today
पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू। - फोटो : पीटीआई

राष्ट्रपति के कोच का ये है नाम

  • इस खास ट्रेन के कोचों का नाम भी अलग-अलग रखा गया है। राष्ट्रपति का परिवार जिस सूट में यात्रा करता है, उसका नाम हीरा है। जबकि, जिसमें खुद राष्ट्रपति सफर करते हैं उसे 'नवरत्न' नाम दिया गया है। वहीं, राष्ट्रपति की मेडिकल टीम जिस सूट में रहती है उसका नाम नीलम है।
विज्ञापन
What is special about this Maharaja Express train which will take President Droupadi Murmu to Vrindavan today
महाराजा एक्सप्रेस ट्रेन की क्या खासियत है? - फोटो : the-maharajas.com

रेस्टोरेंट से लेकर सबकुछ इस ट्रेन में

  • इस ट्रेन में एक बड़ा एरिया रेस्टोरेंट हैं जिसका नाम रंग महल रखा गया है। इस ट्रेन में हर सुख सुविधा मौजूद है। ये ट्रेन चलती-फिरती किसी 5 स्टार होटल से कम नहीं है। हर केबिन में फोन, एलसीडी टीवी, डीवीडी प्लेयर, इंटरनेट, इलेक्ट्रॉनिक लॉकर के साथ हर केबिन में बाथरूम की भी सुविधा है। यही नहीं, इस ट्रेन में आपको हर तरह की सुख-सुविधाएं मिलती हैं। यहां पर खाना चांदी के बर्तनों में परसो जाता है। साथ ही ट्रेन में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के चाक चौंबद इंतजाम भी हैं। ये ट्रेन आज सुबह दिल्ली के सफदरजंग स्टेशन से रवाना होत हुए लगभग सुबह 10 बजे वृंदावन रोड स्टेशन पहुंचेगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed