Ayushman Card Yojana Benefits: कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं के जरिए लोगों तक लाभ पहुंचाया जा रहा है। जहां एक तरफ राज्य सरकारें अपने-अपने स्तर पर कई तरह की योजनाएं चला रही हैं, तो वहीं केंद्र सरकार भी कई तरह की योजनाओं का संचालन कर रही है। इन्हीं में से एक योजना है आयुष्मान भारत योजना, जिसका अब नाम बदलकर 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना' हो चुका है। मौजूदा समय में इस योजना से जुड़कर एक बड़ी संख्या में लोग लाभ ले रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी इस योजना से जुड़ना चाहते हैं, तो पहले आपको इस योजना के बारे में जानना चाहिए। तो चलिए जानते हैं इस योजना के बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"6475a63e1adb9afc860385a7","slug":"what-is-ayushman-bharat-yojana-know-ayushman-card-eligibility-criteria-all-details-2023-05-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ayushman Card: क्या है आयुष्मान योजना और क्या आप उठा सकते हैं लाभ? यहां जानें सबकुछ","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Ayushman Card: क्या है आयुष्मान योजना और क्या आप उठा सकते हैं लाभ? यहां जानें सबकुछ
Tue, 30 May 2023 05:12 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 30 May 2023 05:12 PM IST
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्रता कैसे चेक करें?
- फोटो : istock
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्रता कैसे चेक करें?
- फोटो : Istock
योजना और मिलने वाला लाभ
- दरअसल, आयुष्मान योजना की शुरुआत केंद्र सरकार ने की और मौजूदा समय में कई राज्य सरकारें भी इस योजना से जुड़ी हैं। इस योजना में पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं, जिसके बाद कार्डधारक सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकता है।
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्रता कैसे चेक करें?
- फोटो : Istock
आपका बन पाएगा आयुष्मान कार्ड या नहीं, ऐसे चेक करें पात्रता:-
स्टेप 1
- आप भी अगर चेक करना चाहते हैं कि क्या आपका आयुष्मान कार्ड बन पाएगा या नहीं, तो आप जान सकते हैं
- पहले आपको योजना के आधिकारिक पोर्टल pmjay.gov.in पर जाना है
- अब आपको यहां पर 'Am I Eligible' वाले विकल्प पर क्लिक करना है
विज्ञापन
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्रता कैसे चेक करें?
- फोटो : iStock
स्टेप 2
- इसके बाद आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना है
- फिर इस पर एक ओटीपी आएगा
- अब इस ओटीपी को यहां दर्ज कर दें
- फिर आपके सामने दो विकल्प आएंगे
- जहां पहले वाले विकल्प में अपना राज्य चुन लें
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्रता कैसे चेक करें?
- फोटो : istock
स्टेप 3
- वहीं, दूसरे वाले विकल्प में आपको अपना मोबाइल नंबर और राशन कार्ड नंबर दर्ज करना है
- इसके बाद आपको सर्च करना है
- फिर आपको अपनी पात्रता के बारे में पता चल जाएगा कि आपका आयुष्मान कार्ड बन पाएगा या नहीं।