फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Challan: क्या आपने भी नहीं किया है अपनी गाड़ी के चालान का भुगतान, तो हो सकते हैं ये नुकसान

Fri, 22 Jul 2022 01:51 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 22 Jul 2022 01:51 PM IST
विज्ञापन
What Happens if Traffic E-challan Not Paid Know These Things otherwise May Face Trouble
Challan: चालान न भरने पर क्या दिक्कतें हो सकती हैं - फोटो : Amar Ujala

आज के समय में हर कोई चाहता है कि उसका हर एक काम जल्दी से हो जाए, और उसे ज्यादा इंतजार न करना पड़े। जैसे- अगर एक जगह से दूसरी जगह पर जाना है तो भी लोगों को हमेशा जल्दी रहती है। इसके लिए ज्यादातर लोग अपने वाहन से चलना ही पसंद करते हैं। स्कूल जाना हो, कॉलेज जाना हो, दफ्तर जाना हो या फिर किसी और जगह पर जाना हो आदि। लोग अपने दोपहिया और चार पहिया वाहन से ही चलते हैं। लेकिन कई बार ये जल्दबाजी हमें भारी पड़ जाती है, जो चालान के रूप में सामने आती है। दरअसल, कभी रेड लाइट जंप करने में, कागज पूरे न होने पर, हेलमेट न पहनने या सीट बेल्ट न लगाने के अलावा भी कई कारणों से चालान कट जाता है, जिसे भरना पड़ता है। जबकि, कई लोग ऐसे भी होते हैं जो लोग चालान नहीं भरते हैं। लेकिन वो ये भूल जाते हैं कि चालान न भरने की स्थिति में उनको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। तो चलिए आपको इनके बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...

What Happens if Traffic E-challan Not Paid Know These Things otherwise May Face Trouble
Challan: चालान न भरने पर क्या दिक्कतें हो सकती हैं - फोटो : istock

हो सकते हैं ये नुकसान:-

फिटनेस नहीं हो पाएगी

  • गाड़ी की फिटनेस करवाना बहुत जरूरी है। अगर आपके पास कमर्शियल वाहन है, तो आप जानते होंगे कि फिटनेस कराना कितना जरूरी है। लेकिन अगर आपकी गाड़ी पर कोई चालान है, और आपने इसे नहीं भरा है। तो फिर आप अपनी गाड़ी की फिटनेस नहीं करवा सकते हैं।

 

  • दरअसल, जब भी आप कमर्शियल गाड़ी की फिटनेस के लिए जाते हैं, तो आपके चालान चेक होते हैं। ऐसे में अगर आपकी गाड़ी पर कोई ऐसा चालान है, जिसे भरा नहीं गया है। तो ऐसी स्थिति में आपको पहले चालान भरना होता है और तभी जाकर आपकी गाड़ी की फिटनेस हो पाती है।
What Happens if Traffic E-challan Not Paid Know These Things otherwise May Face Trouble
Challan: चालान न भरने पर क्या दिक्कतें हो सकती हैं - फोटो : istock

चालान बढ़ता रहता है

  • अगर आपकी गाड़ी पर कोई चालान है और आप लंबे समय से इसे नहीं भर रहे हैं, तो ऐसी स्थिति में आपके इस चालान का अमाउंट बढ़ता रहता है। इसलिए इसे समय पर भरना ही ठीक रहता है। लेकिन अगर आपका चालान गलत कटा है या आपको कोई शंका है तो आप आरटीओ ऑफिस जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
What Happens if Traffic E-challan Not Paid Know These Things otherwise May Face Trouble
Challan: चालान न भरने पर क्या दिक्कतें हो सकती हैं - फोटो : iStock

गाड़ी ट्रांसफर नहीं कर सकते

  • सोचिए कि आपकी गाड़ी पर कोई चालान है, और आप उस गाड़ी को बेचने जा रहे हैं। तो ऐसे में बिना चालान भरे आप गाड़ी नहीं बेच पाएंगे, क्योंकि आरसी ट्रांसफर नहीं हो पाती है। इसलिए आपको पहले चालान भरना पड़ेगा।
विज्ञापन
What Happens if Traffic E-challan Not Paid Know These Things otherwise May Face Trouble
Challan: चालान न भरने पर क्या दिक्कतें हो सकती हैं - फोटो : istock

गाड़ी सीज हो सकती है

  • अगर आपकी गाड़ी पर कोई चालान है, और आपको कभी कोई ट्रैफिक पुलिस वाला रोकता है तो ऐसे में आपकी गाड़ी सीज हो सकती है। हालांकि, इसके लिए आपकी गाड़ी पर ज्यादा अमाउंट के चालान और लंबे समय से ये नहीं भरे हैं, तो ऐसा हो सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed