फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indian Railways: क्या होता है EMU, DEMU और MEMU ट्रेनों में अंतर?

Wed, 04 Sep 2024 06:17 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 04 Sep 2024 06:17 PM IST
विज्ञापन
What Are The Difference Between EMU DEMU And MEMU Trains Know The Difference Here
Indian Railways - फोटो : Istock

What Are The Difference Between EMU DEMU And MEMU Trains: भारतीय रेलवे देशभर में हजारों ट्रेनों का संचालन कर रहा है। इन ट्रेनों में रोजाना करोड़ों लोग सफर करते हैं। भारतीय रेलवे को राष्ट्र की जीवन रेखा की संज्ञा दी जाती है। यात्रियों को ट्रेनों में सफर करते समय किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। इसे देखते हुए भारतीय रेलवे ने कई नियमों को बना रखा है। इसके अलावा भारतीय रेलवे देशभर में कई तरह की ट्रेनों का संचालन करता है। हालांकि, आज इस खबर में हम बात करने वाले हैं कि आखिर EMU, DEMU और MEMU ट्रेनों में क्या अंतर होता है? EMU, DEMU और MEMU ट्रेनों को छोटी दूरी के सफर के लिए बनाया गया है। दिल्ली, मुंबई जैसे इलाकों में रोजाना बड़ी संख्या में लोग इसमें सफर करते हैं। इन्हें शहरों की लाइफलाइन की संज्ञा भी दी जाती है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं EMU, DEMU और MEMU ट्रेनों में क्या अंतर होता है?

What Are The Difference Between EMU DEMU And MEMU Trains Know The Difference Here
Indian Railways - फोटो : Istock

क्या होती हैं EMU ट्रेनें?

EMU ट्रेन से मतलब इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट से है। इन ट्रेनों का संचालन ओवरहेड इलेक्ट्रिक तारों की मदद से बिजली से किया जाता है। ये ट्रेनें करीब 60 से 100 किलोमीटर की रफ्तार पर चलती हैं। इसमें पेंटोग्राफ लगा होता है जो कि इंजन में बिजली पहुंचाने का काम करता है।

What Are The Difference Between EMU DEMU And MEMU Trains Know The Difference Here
Indian Railways - फोटो : Istock

क्या होती हैं MEMU ट्रेनें?

मेमू ट्रेनों से तात्पर्य मेन लाइन इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट से है। इसमें कई शानदार फीचर्स और एडवांस टेक्नोलॉजी होती है। मेमू ट्रेनें 200 किलोमीटर से ज्यादा दूरी तक का सफर करती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
What Are The Difference Between EMU DEMU And MEMU Trains Know The Difference Here
Indian Railways - फोटो : Istock

क्या होती हैं DEMU ट्रेनें?

डेमू ट्रेनों से मतलब डीजल इलेक्ट्रिकल मल्टीपल यूनिट से है। इन्हें छोटी दूरी के लिए चलाया जाता है। इन ट्रेनों में हर तीन कोच के बाद पावर कोच लगा होता है। 

विज्ञापन
What Are The Difference Between EMU DEMU And MEMU Trains Know The Difference Here
Indian Railways - फोटो : Istock

डेमू ट्रेनें काफी एनर्जी एफिशिएंट होती हैं। इन ट्रेनों को कुल तीन कैटेगरी में बांटा जाता है। इसमें पहली इलेक्ट्रिक डेमू, दूसरी डीजल हाइड्रोलिक डेमू और तीसरी मैकेनिकल डेमू ट्रेनें होती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed