फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बहुत काम का है पैन कार्ड: फायदे इतने की आप भी बनवा लेंगे आज ही, यहां जानें

Mon, 04 Sep 2023 02:44 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 04 Sep 2023 02:44 PM IST
विज्ञापन
What are the benefits of PAN card Check full details
पैन कार्ड बनवाने के क्या फायदे हैं? - फोटो : Amar Ujala

Pan Card Benefits: आपको चाहे कोई गैर-सरकारी काम करवाना है या फिर सरकारी काम, तो आपको इन कामों के लिए कई तरह के दस्तावेज चाहिए होते हैं। अगर आपके पास ये नहीं होते, तो फिर आपके काम तक अटक जाते हैं। आधार कार्ड के अलावा ऐसे कई दस्तावेज हैं, जिनमें से एक दस्तावेज आपका पैन कार्ड भी है। जी हां, इनकम टैक्स एक्ट 1961 के तहत आयकर विभाग द्वारा पैन कार्ड यानी परमानेंट अकाउंट नंबर जारी किया जाता है। वहीं, पैन कार्ड बनवाने के कई अपने फायदे हैं, जिससे आपके कई काम हो जाते हैं। पर अगर आपके पास ये नहीं है, तो आपके कई काम अटक भी सकते हैं। तो चलिए जानते हैं पैन कार्ड बनवाने के क्या फायदे हैं। अगली स्लाइड्स में आप इन फायदों के बारे में जान सकते हैं...

What are the benefits of PAN card Check full details
पैन कार्ड बनवाने के क्या फायदे हैं? - फोटो : istock

पैन कार्ड बनवाने के फायदे:-

नंबर 1

  • जब भी आप लोन लेते हैं तो आपको लोन मिलेगा या नहीं, ये सब आपके सिबिल स्कोर पर निर्भर करता है। वहीं, इसे जांचने के लिए आपको पैन कार्ड की जरूरत होती है। अगर आपके पास पैन कार्ड है तो आप अपना सिबिल स्कोर चेक कर सकते हैं।
What are the benefits of PAN card Check full details
पैन कार्ड बनवाने के क्या फायदे हैं? - फोटो : istock

नंबर 2

  • पैन कार्ड का एक और फायदा है जिसमें आप इसकी मदद से ये जान सकते हैं आपके नाम पर कितने लोन चल रहे हैं। आप ये चेक करके ये भी जान सकते हैं कि कहीं किसी ने आपके नाम पर गलत तरीके से लोन तो नहीं लिया है। आपको ये चेक करने के लिए पैन कार्ड की जरूरत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
What are the benefits of PAN card Check full details
पैन कार्ड बनवाने के क्या फायदे हैं? - फोटो : iStock

नंबर 3

  • पैन कार्ड की जरूरत आपको बैंक खाता खुलवाते वक्त भी पड़ती है। अगर आपके पास ये है, तो आपका खाता खुल जाता है। इसके अलावा आपको 50 हजार रुपये से ज्यादा के लेन-देन के लिए भी पैन कार्ड चाहिए होता है।
विज्ञापन
What are the benefits of PAN card Check full details
पैन कार्ड बनवाने के क्या फायदे हैं? - फोटो : istock

नंबर 4

  • पैन कार्ड के जरिए आप जान सकते हैं कि आप टैक्स के दायरे में आते हैं या नहीं, आपने टैक्स भरा है या नहीं और तो और आपको पैन कार्ड की जरूरत इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने के लिए भी पड़ती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed