सर्दियों का मौसम आते ही काफी कुछ बदल जाता है। लोग गर्म चीजें खाने लगते हैं, गर्म कपड़े पहनने लगते हैं एसी-कूलर, पंखों, की जगह कंबल और रजाई ले लेते हैं आदि। वहीं, अगर आप दोपहिया वाहन चलाते हैं, तो आपको बेहद ठंड लगती है। इसलिए लोग जैकेट आदि पहनते हैं, ताकि ठंड से बचा जा सके। ठीक ऐसे ही सर्दी का असर पानी पर भी देखा जाता है, क्योंकि पानी बेहद ठंडा हो जाता है। ऐसे में लोग इस ठंडे पानी से न बर्तन धो पाते हैं, न कपड़े धो पाते हैं और तो और नहाने में भी खासी दिक्कतें होती हैं। ऐसे में कई लोग पानी गर्म करने वाली इमर्शन रॉड का इस्तेमाल करके पानी गर्म करते हैं, लेकिन ध्यान रखें कि आप जब भी इस रॉड का इस्तेमाल करें तो कुछ गलतियां भूलकर भी न करें। वरना कोई बड़ा हादसा तक हो सकता है। तो चलिए जानते हैं ये बातें कौन सी हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"655ddae275d91233670198ca","slug":"water-rod-tips-do-not-make-these-mistakes-while-heating-water-with-a-rod-2023-11-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ध्यान दें: सर्दियों में रॉड से पानी गर्म करते समय न करें ये गलतियां, वरना हो सकता है कोई हादसा","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
ध्यान दें: सर्दियों में रॉड से पानी गर्म करते समय न करें ये गलतियां, वरना हो सकता है कोई हादसा
Wed, 22 Nov 2023 04:17 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 22 Nov 2023 04:17 PM IST
विज्ञापन
रॉड से पानी गर्म करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रॉड से पानी गर्म करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
- फोटो : istock
रॉड का इस्तेमाल करते समय न करें ये गलतियां:-
पहली गलती
- आप पानी गर्म करने के लिए रॉड को चालू करते हैं, तो भूलकर भी नंगे पांव उस जगह पर न जाएं जहां रॉड लगी है। हमेशा चप्पल पहनकर ही जाएं, क्योंकि बिना चप्पल पहने अगर आप रॉड चलाते हैं या इसे छूने की कोशिश करते हैं, तो आपको करंट लग सकता है। इसलिए इस बात का ध्यान रखें।
रॉड से पानी गर्म करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
- फोटो : istock
दूसरी गलती
- आपने जहां पर पानी गर्म करने के लिए रॉड लगाई है। उस जगह पर गीले पांव लेकर न जाएं और न ही चलती रॉड को छूएं। अगर आप ये गलती करते हैं, तो आपको करंट लग सकता है। इसलिए हमेशा इस बात का खास ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
रॉड से पानी गर्म करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
- फोटो : istock
तीसरी गलती
- कई लोग रॉड चालू कर देते हैं और अपने काम में लग जाते हैं। ऐसे में बच्चे अगर गलती से चलती रॉड को छू लें या गर्म होते पानी में हाथ डाल दें, तो कोई बड़ी घटना हो सकती है। इसलिए हमेशा बच्चों की पहुंच से दूर ही रॉड को चलाएं।
विज्ञापन
रॉड से पानी गर्म करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
- फोटो : istock
चौथी गलती
- जब आप लंबे समय से एक रॉड को इस्तेमाल करते हैं, तो कई बार उसकी तार कट जाती है या अन्य दिक्कतें होती हैं। ऐसे में कई लोग खुद से ही इसे ठीक करने लगते हैं। पर इस दौरान ध्यान दें कि अगर तार गलत जुड़ गए, तो शॉर्ट सर्किट हो सकता है। इसलिए अगर जानकारी न हो, तो किसी इलेक्ट्रीशियन की ही मदद लें।