How To Update Mobile Number In Vehicle RC: आज के डिजिटल युग में अपनी कार या बाइक के रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट यानी आरसी (RC) के साथ सही मोबाइल नंबर का लिंक होना बेहद जरूरी है। गाड़ी का ऑनलाइन चालान कटना हो, टैक्स जमा करना हो, प्रदूषण प्रमाण पत्र बनवाना हो या गाड़ी को दोबारा बेचना हो, हर छोटे-बड़े काम के लिए आरसी में दर्ज मोबाइल नंबर पर ही ओटीपी आता है।
{"_id":"6a15583fbf3ad42c18096a7c","slug":"vehicle-rc-mobile-update-step-by-step-guide-to-link-or-change-your-mobile-number-in-vehicle-rc-online-via-par-2026-05-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"RC: अपनी गाड़ी के रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट में नया मोबाइल नंबर ऑनलाइन कैसे लिंक करें? यहां जानें पूरी प्रक्रिया","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
RC: अपनी गाड़ी के रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट में नया मोबाइल नंबर ऑनलाइन कैसे लिंक करें? यहां जानें पूरी प्रक्रिया
Tue, 26 May 2026 01:52 PM IST
Shikhar Baranawal
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Tue, 26 May 2026 01:52 PM IST
सार
Parivahan Sewa RC Mobile Link Online: अक्सर ऐसा होता है कि किन्हीं कारणों से लोगों का मोबाइल नंबर बदल जाता है। ऐसे में हर महत्वपूर्ण जगहों से मोबाइल नंबर अपडेट करना होता है। इसी कड़ी में आइए इस लेख में ये समझते हैं कि आप अपनी RC में नया मोबाइल नंबर कैसे अपडेट कर सकते हैं।
विज्ञापन
बाइक आरसी का नंबर अपडेट करें
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू करने का महत्वपूर्ण कदम
- फोटो : Freepik
ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू करने का महत्वपूर्ण कदम
- सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर के ब्राउजर में परिवहन सेवा की ऑफिशियल वेबसाइट (parivahan.gov.in) को खोलें।
- होम पेज पर दिख रहे 'Online Services' मेन्यू में जाएं और वहां 'Vehicle Related Services' वाले विकल्प पर क्लिक करें।
- इसके बाद दिखाई दे रही राज्यों की सूची में से अपने राज्य (जैसे उत्तर प्रदेश, दिल्ली या बिहार) का नाम चुनें।
कार के आरसी का नंबर कैसे अपडेट करें
- फोटो : Freepik
वाहन पोर्टल पर गाड़ी की जानकारी दर्ज करना
- अपने राज्य के पोर्टल पर जाने के बाद अपनी गाड़ी का आरटीओ ऑफिस चुनें या सीधे गाड़ी का नंबर डालकर प्रोसीड पर टैप करें।
- अगले पेज पर मेन्यू में 'Services' सेक्शन के अंदर 'Update Mobile Number' वाले विकल्प को ढूंढें और उस पर टिक करें।
- अब सुरक्षा और सत्यापन के लिए स्क्रीन पर अपनी गाड़ी का पूरा रजिस्ट्रेशन नंबर, चेसिस नंबर और इंजन नंबर ध्यानपूर्वक टाइप करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
आधार कार्ड से वेरिफिकेशन (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Adobe Stock
आधार कार्ड से वेरिफिकेशन और ओटीपी सबमिशन
- गाड़ी की डिटेल्स मैच होने के बाद आपको गाड़ी के मालिक का आधार कार्ड नंबर दर्ज करने का विकल्प दिखाई देगा।
- आधार नंबर डालते ही आपके आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण द्वारा एक ओटीपी भेजा जाएगा।
- स्क्रीन पर आधार ओटीपी डालने के बाद आपको वह 'नया मोबाइल नंबर' टाइप करना होगा जिसे आप अपनी आरसी में अपडेट करना चाहते हैं।
विज्ञापन
मोबाइल नंबर अपडेट की अंतिम प्रक्रिया
- फोटो : Adobe Stock
मोबाइल नंबर अपडेट की अंतिम प्रक्रिया
- नए मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को भी दर्ज करें और 'सबमिट' के बटन पर क्लिक कर दें।
- प्रक्रिया पूरी होते ही आपकी गाड़ी की आरसी में नया मोबाइल नंबर जुड़ने का आवेदन आपके आरटीओ ऑफिस पहुंच जाएगा।
- इसके बाद सभी जानकारी सही पाए जाने पर 15-20 दिनों के अंदर मोबाइल नंबर अपडेट हो जाएगा।
- आपको जो अप्लिकेशन नंबर मिलगा उसकी मदद से आप ऑनलाइन स्टेट्स चेक कर सकते हैं।