फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vande Bharat: खुशखबरी, दिल्ली से अयोध्या के लिए शुरू हुई वंदे भारत ट्रेन, सिर्फ इतने रुपये है किराया

Fri, 05 Jan 2024 12:32 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 05 Jan 2024 12:32 PM IST
विज्ञापन
Vande Bharat Train Started For Delhi To Ayodhya Check Timing Fare Price And All Other Details Here
Vande Bharat Train - फोटो : अमर उजाला

Vande Bharat: दिल्ली से अयोध्या तक सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब दिल्ली से अयोध्या तक सफर करने वाले यात्रियों के लिए भी वंदे भारत ट्रेन शुरू हो गई है। वंदे भारत ट्रेन दिल्ली से अयोध्या तक हफ्ते में 6 दिन चलेगी। अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन से पहले दिल्ली से अयोध्या जाने वाले यात्रियों के लिए एक बहुत बड़ी सौगात है। वंदे भारत ट्रेन दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन से 8 घंटे 20 मिनट के सफर में अयोध्या पहुंचा देगी। इस ट्रेन का किराया भी किफायती है। वंदे भारत ट्रेन के चलने से दिल्ली से अयोध्या तक सफर करने वाले यात्रियों के समय की काफी बचत होगी। 4 जनवरी गुरुवार से इस ट्रेन की शुरुआत हो चुकी है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं दिल्ली से अयोध्या तक जाने वाली ट्रेन का किराया कितना है और इसकी टाइमिंग क्या रहेगी?

Vande Bharat Train Started For Delhi To Ayodhya Check Timing Fare Price And All Other Details Here
Vande Bharat Train - फोटो : अमर उजाला

आनंद विहार से अयोध्या धाम तक चलने वाली वंदे भारत ट्रेन का अप-डाउन गाड़ी नंबर 22425 और 22426 है। इस ट्रेन की शुरुआत आनंद विहार टर्मिनल से सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर होगी। 

Vande Bharat Train Started For Delhi To Ayodhya Check Timing Fare Price And All Other Details Here
Vande Bharat Train - फोटो : अमर उजाला

वहीं यह ट्रेन अयोध्या दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर पहुंचेगी। ये ट्रेन हफ्ते में केवल बुधवार के दिन नहीं चलेगी। इस दिन ट्रेन का मेंटेनेंस होगा। सफर के दौरान ट्रेन केवल दो जगहों पर ही रुकेगी। इसमें ट्रेन कानपुर रेलवे स्टेशन 11 बजे पहुंचेगी और लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर दोपहर 12 बजकर 25 मिनट पर पहुंचेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Vande Bharat Train Started For Delhi To Ayodhya Check Timing Fare Price And All Other Details Here
Vande Bharat Train - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं बात अगर वापसी की करें, तो यह ट्रेन दोपहर 3 बजकर 20 मिनट पर अयोध्या धाम से चलेगी। वहीं रात के 11 बजकर 40 मिनट पर आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। 

PAN Card: पैन कार्ड में हो गई है गलती, तो घर बैठे ऐसे कर सकते हैं ठीक

विज्ञापन
Vande Bharat Train Started For Delhi To Ayodhya Check Timing Fare Price And All Other Details Here
Vande Bharat Train - फोटो : सोशल मीडिया

अगर बात किराये की करें, तो वंदे भारत ट्रेन के चेयरकार का किराया 1625 रुपये है। एक्जीक्यूटिव चेयर कार का किराया 2965 रुपये है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वंदे भारत ट्रेन को पूरी तरह से भारत में ही डिजाइन किया गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed