यूपीआई आने के बाद देश में डिजिटल पेमेंट के क्षेत्र में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। यूपीआई ने डिजिटल ट्रांजैक्शन को काफी आसान बना दिया है। यही एक बड़ी वजह है, जिसके चलते लोग बड़े पैमाने पर डिजिटल भुगतान के लिए यूपीआई का उपोयग कर रहे हैं। यूपीआई आने के बाद देश में डिजिटल ट्रांजैक्शन में एक रिकॉर्ड वृद्धि देखने को मिली है। आज के समय हम में से अधिकतर लोग लेनदेन के लिए यूपीआई का इस्तेमाल कर रहे हैं।
अगर आप भी लेन-देन के लिए यूपीआई का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। क्या आपको पता है कि आप एक दिन में यूपीआई से कितने पैसों को ट्रांसफर कर सकते हैं। यूपीआई से एक दिन में पैसों को ट्रांसफर करने की लिमिट को लेकर बेहद कम लोग ही जानते हैं। इसी सिलसिले में आज हम आपको इसके बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं -
नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के मुताबिक यूपीआई के जरिए आप एक दिन में 1 लाख रुपये तक पैसों को ट्रांसफर कर सकते हैं। आज के समय कई लोग गूगल पे, फोन पे, अमेजन पे, पेटीएम आदि एप से यूपीआई के जरिए पैसों को ट्रांसफर कर रहे हैं।
इन प्लेटफॉर्म पर भी यूपीआई के जरिए पैसों को ट्रांसफर करने को लेकर लिमिट तय की गई है। ऐसे में आप एक दिन में तय की गई इस लिमिट से ज्यादा पैसों का भुगतान नहीं कर सकते हैं।
जानना जरूरी: प्रॉपर्टी खरीदते समय उसकी वास्तविकता को लेकर हो रहा है शक, इस ऑनलाइन तरीके से करें सच्चाई की जांच
वहीं अगर आप अमजेन पे के माध्यम से यूपीआई लेनदेन करते हैं। ऐसे में आप एक दिन में 1 लाख रुपये से ज्यादा अमाउंट को ट्रांसफर नहीं कर सकते हैं।
वहीं अगर आप अमेजन पे पर रजिस्ट्रेशन करते हैं। ऐसे में आप रजिस्ट्रेशन के पहले 24 घंटे में केवल 5 हजार रुपये की राशि को ट्रांसफर कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन करने के पहले 24 घंटे के अंदर आप तय की गई इस राशि से ज्यादा पैसों को ट्रांसफर नहीं कर सकते हैं।
Year Ender 2022: इस साल देश भर में करोड़ों किसानों को मिली 10वीं, 11वीं और 12वीं किस्त की सौगात, जानें डिटेल्स