UP Free Tablet Smartphone Yojana: आज हम आपको उत्तर प्रदेश सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम उत्तर प्रदेश फ्री टैबलेट स्मार्टफोन योजना है। इस स्कीम का उद्देश्य प्रदेश में रह रहे छात्रों को मुफ्त में स्मार्टफोन और टैबलेट को प्रदान करना है, ताकि उसके जरिए छात्र अपने आगे की शिक्षा को प्राप्त कर सकें। इस योजना के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने 3 हजार करोड़ रुपये का एक खास बजट का भी निर्धारण किया है। इस योजना के तहत 1 करोड़ छात्रों को मुफ्त स्मार्टफोन और टैबलेट से लाभान्वित करना है। इस स्कीम का लाभ पाने के बाद नौकरी ढूंढने में काफी मदद मिलेगी। इसके अलावा मुफ्त स्मार्टफोन और टैबलेट का लाभ पाकर युवा इंटरनेट के जरिए अपनी किसी स्किल को डेवलप कर सकते हैं। इससे उन्हें भविष्य में जॉब मिलने में काफी आसान होगी। मुफ्त टैबलेट वा स्मार्टफोन पाकर छात्र किसी नौकरी के लिए तैयारी भी कर सकते हैं।
UP FTS Yojana: इस योजना के तहत छात्रों को मुफ्त में मिल रहे हैं टैबलेट और स्मार्टफोन, जानें कौन-कौन उठा सकता है लाभ
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Mon, 16 May 2022 12:04 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन