देश के गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए सरकार समय समय पर नई योजनाएं चलाती रहती है। इन योजनाओं के तहत कई पेंशन स्कीम्स चलाई जा रही हैं। आज हम आपको ऐसी ही एक सरकारी स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके जरिए हर महीने आपको सरकार की ओर से 3 हजार रुपये मिलेंगे यानी आपको पूरे साल में 36 हजार रुपये का फायदा मिलेगा। आइए जानते हैं कि इसके लिए कौन अप्लाई कर सकता है? इस सरकारी स्कीम का नाम प्रधानमंत्री कर्म योगी मानधन योजना है, जिसके तहत हर महीने आपको 3 हजार रुपये दिए जाएंगे। दरअसल, इस योजना की शुरुआत साल 2019 में हुई थी। पीएम कर्म योगी मानधन योजना के तहत देश के छोटे दुकानदार, व्यापारी व कारोबारी जो जीएसटी के तहत रजिस्टर्ड हैं साथ ही जिनका टर्नओवर 1.5 करोड़ तक है इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। इसका फायदा आप 18 साल से 40 साल के बीच में ले सकते हैं। वहीं 60 साल की उम्र के बाद 3 हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन के रूप में दिए जाएंगे।
PM Karam Yogi Mandhan Yojana: इस योजना के तहत लाभार्थी को हर महीने मिलती है 3 हजार रुपये की पेंशन, जानें आवेदन के नियम
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Sat, 26 Feb 2022 05:17 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन