फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aadhaar Card: क्या आपका नाम भी गलत है आधार कार्ड में? तो न हो परेशान 50 रुपये में ऐसे करवा लें ठीक

Fri, 27 Jun 2025 08:02 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 27 Jun 2025 08:02 AM IST
सार

Aadhaar Card Mein Naam Change Kaise Karen: आधार कार्ड में अगर कोई भी गलती होती है और उसे ठीक न करवाया जाए, तो आपके कई सरकारी या गैर-सरकारी कामों में दिक्कत आ सकती है। जैसे, आधार कार्ड में प्रिंट हुआ गलत नाम।

विज्ञापन
UIDAI how to correct your name in aadhaar card mein naam change karvana hai
आधार कार्ड में नाम कैसे सही करवाएं? - फोटो : Amar Ujala

Aadhaar Card Name Change Process In Hindi: आपके पास कई तरह के दस्तावेज होंगे जिनकी जरूरत आपको अलग-अलग कामों के लिए पड़ती है। जैसे, अगर गाड़ी चलानी है तो आपको ड्राइविंग लाइसेंस चाहिए और अगर आपको मुफ्त राशन का लाभ लेना है तो आपको राशन कार्ड चाहिए। इसी तरह कई अन्य डॉक्यूमेंट हैं जिनकी जरूरत आपको अलग-अलग कामों के लिए पड़ती है।



इसी में से एक दस्तावेज है आपका आधार कार्ड जिसके न होने पर आपके कई सरकारी या गैर-सरकारी काम अटक सकते हैं। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई द्वारा जारी आधार कार्ड में अगर कोई भी गलती है तो उसे ठीक करवा लेना चाहिए, वरना आपके कई काम अटक सकते हैं। जैसे, कई लोगों के आधार में नाम प्रिंट होने में गलती हो जाती है। इसलिए अगर आपके आधार कार्ड में भी आपका नाम गलत प्रिंट हुआ है तो आप इसे ठीक करवा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसका तरीका क्या है...

UIDAI how to correct your name in aadhaar card mein naam change karvana hai
आधार कार्ड में नाम कैसे सही करवाएं? - फोटो : Adobe Stock

ऐसे करवाएं आधार में गलत हुआ नाम ठीक:-

पहला स्टेप

  • आप आधार कार्डधारक हैं और आपके आधार में नाम गलत प्रिंट हुआ है तो आप इसे ठीक करवा सकते हैं
  • इसके लिए आपको सबसे पहले तो अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र का पता करना है
  • इसके बाद ऑनलाइन या ऑफलाइन आपको अपॉइंटमेंट लेनी होती है और जिस दिन का आपका नंबर हो उस दिन आपको केंद्र पर जाना होता है
UIDAI how to correct your name in aadhaar card mein naam change karvana hai
आधार कार्ड में नाम कैसे सही करवाएं? - फोटो : Adobe Stock

दूसरा स्टेप

  • अब आपको अपॉइंटमेंट वाले दिन आधार सेवा केंद्र पर जाना है
  • यहां पर जाकर आपको करेक्शन फॉर्म लेना होता है
  • इस फॉर्म को भरें और इसमें मांगी गई जानकारियां दर्ज करें जैसे, आधार नंबर, अपना नाम आदि
  • साथ ही इस फॉर्म में ये भी बताएं कि आपको आधार में क्या चीज अपडेट करवानी है जैसे, नाम
विज्ञापन
विज्ञापन
UIDAI how to correct your name in aadhaar card mein naam change karvana hai
आधार कार्ड में नाम कैसे सही करवाएं? - फोटो : Adobe Stock

तीसरा स्टेप

  • इस फॉर्म के साथ आपको संबंधित दस्तावेज भी लगाने होते हैं
  • जैसे, अगर आपको नाम ठीक करवाना है तो आपको इसके लिए दस्तावेज लगाना होगा
  • अपने पास ओरिजिनल दस्तावेज भी रखें
  • अब जब आपका नंबर आए तो संबंधित अधिकारी के पास फॉर्म लेकर जाएं
विज्ञापन
UIDAI how to correct your name in aadhaar card mein naam change karvana hai
आधार कार्ड में नाम कैसे सही करवाएं? - फोटो : Adobe Stock

चौथा स्टेप

  • इसके बाद आपके फिंगरप्रिंट लिए जाते हैं ताकि, आपका सत्यापन हो सके
  • फिर आपकी फोटो क्लिक होती है
  • इसके बाद आपके नाम के दस्तावेज को वेरिफाई किया जाता है
  • अब सबकुछ सही पाए जाने पर आपका सही नाम अपडेट कर दिया जाता है
  • आखिर में आपसे 50 रुपये का शुल्क लिया जाता है और कुछ दिनों के भीतर आपका सही नाम आधार में अपडेट हो जाता है
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed