फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chhath Puja 2022: छठ पर्व पर घर जाने के लिए नहीं मिल रही है कंफर्म ट्रेन टिकट, तो इन साधनों से कर सकते हैं सफर

Fri, 28 Oct 2022 01:14 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 28 Oct 2022 01:14 PM IST
विज्ञापन
Train Reservation Full Flight Bus Services Fare Increases Chhath Festival Know Other Option for Travelers
Indian Railways Luggage Rules - फोटो : Istock

Chhath Puja 2022: दिवाली जा चुकी है। हालांकि, छठ पर्व आने में अभी भी कुछ दिन बचे हैं। ऐसे में इस मौके पर अपने घर जाने के लिए कई लोगों ने काफी पहले ही ट्रेन में कंफर्म टिकट की बुकिंग करा ली थी। इस कारण ट्रेनों में कंफर्म ट्रेन टिकट बुक करना काफी मुश्किल काम हो गया है। बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश की तरफ जाने वाली ट्रेनों में काफी भीड़ देखने को मिल रही है। इस कारण नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली और आनंद विहार रेलवे स्टेशनों पर भी काफी भीड़ है। ऐसे में छठ पर्व पर घर जाना काफी मुश्किल हो गया है। अगर आपको भी छठ पर्व पर घर जाने के लिए कंफर्म ट्रेन टिकट नहीं मिल रही है। ऐसे में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। इसी कड़ी में आज हम आपको उन विकल्पों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके जरिए यात्रा करके आप छठ पर्व के अवसर पर अपने घर जा सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में - 

Train Reservation Full Flight Bus Services Fare Increases Chhath Festival Know Other Option for Travelers
Bus - फोटो : Istock

यूपी परिवहन दिल्ली से पूर्वांचल की ओर जाने वाली कई बसों का संचालन कर रहा है। इसके अलावा दिल्ली से पटना, दरभंगा, छपरा, गया आदि जगहों पर जाने के लिए भी कई बसें चल रही हैं। आप इन बसों में टिकट बुक करके यात्रा कर सकते हैं।

Train Reservation Full Flight Bus Services Fare Increases Chhath Festival Know Other Option for Travelers
जब अचानक जहाज में हो गया विस्फोट - फोटो : Pixabay

अगर आप बस से यात्रा नहीं करना चाहते हैं। ऐसे में आप फ्लाइट से घर जा सकते हैं। हालांकि, बस और ट्रेन की अपेक्षा फ्लाइट का टिकट काफी महंगा है। अगर आप 28 अक्तूबर को दिल्ली से पटना तक फ्लाइट से यात्रा करना चाहते हैं। ऐसे में आपको अंदाजन 15 हजार रुपये खर्च करने पड़ सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Train Reservation Full Flight Bus Services Fare Increases Chhath Festival Know Other Option for Travelers
bus ticket new - फोटो : istock

इस दौरान कई प्राइवेट बसें भी चल रही हैं। इन बसों में आप अपनी सीट की बुकिंग कराकर यात्रा कर सकते हैं। हालांकि, छठ के अवसर पर भारी भीड़ को देखते हुए प्राइवेट बसों के टिकट भी काफी महंगे हो गए हैं। कई बसें तो दिल्ली से पटना जानें के लिए दस हजार रुपये तक का किराया चार्ज कर रही हैं। 

विज्ञापन
Train Reservation Full Flight Bus Services Fare Increases Chhath Festival Know Other Option for Travelers
Cab - फोटो : Istock

इसके अलावा आप कैब से भी छठ पर्व को मनाने के लिए अपने घर जा सकते हैं। हालांकि, कैब से जाने के लिए आपको ट्रेन, बस और फ्लाइट से भी ज्यादा किराये का भुगतान करना होगा। दिल्ली से पटना जाने के लिए कई कैब 30 हजार रुपये तक चार्ज कर रही हें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed