Cancelled Train List: कोई फ्लाइट से सफर करता है, तो कोई बस या अपनी पर्सनल गाड़ी से। जबकि, एक बड़ी तबका भारतीय ट्रेन से यात्रा करना पसंद करता है। इसके लिए पहले ट्रेन टिकट बुक की जाती है, क्योंकि कई रूट पर तुरंत टिकट नहीं मिल पाती।
Cancelled Train: पश्चिम रेलवे ने 26 जुलाई तक कैंसिल की ये ट्रेनें, जानें कारण और देखें रद्द ट्रेनों की लिस्ट
Western Railway Ne 26 July Tak Kaun Si Train Cancelled Ki Hain: अगर आप भी ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो जान लें आज यानी 24 जुलाई, कल यान 25 जुलाई और परसो 26 जुलाई को पश्चिम रेलवे ने भारी बारिश के कारण कुछ ट्रेनों को रद्द किया है।
3 दिन क्यों कैंसिल की गई हैं ट्रेनें?
- मुंबई और गुजरात में लगातार तेज बारिश हो रही है
- ऐसे में रेलवे ट्रैक और रेलवे पुलों के आसपास पानी भर गया है
- बताया जा रहा है कि भारी बारिश के कारण घोलवड और उंबरगांव रोड स्टेशनों के बीच स्थित रेलवे पुल पर जलभराव बढ़ गया है
- इसलिए पश्चिम रेलवे ने कुछ ट्रेनों को आज से 3 दिन तक कैंसिल किया है
कौन-कौन सी ट्रेनें और कब-कब रहेंगी कैंसिल?
विरार-भरूच एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 19101)
24 जुलाई को कैंसिल रहेगी
अमृतसर-बांद्रा टर्मिनस पश्चिम एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12926
25 जुलाई को ये ट्रेन रद्द रहेगी
अमृतसर-बांद्रा टर्मिनस गोल्डन टेम्पल एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12904)
25 जुलाई को नहीं चलेगी
जैसलमेर-बांद्रा टर्मिसनस सुपरफास्ट (ट्रेन नंबर 22932)
25 जुलाई को कैंसिल रहेगी
बोरीवली-वटवा एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 19417)
ये ट्रेन 26 जुलाई को कैंसिल रहेगी
वेरावल-ओखा एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 19251)
ये ट्रेन 25 जुलाई को रद्द रहेगी
नंदुरबार-बोरीवली एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 19426)
25 जुलाई को कैंसिल रहने वाली है
ये ट्रेनें भी रहेंगी रद्द:-
- दहानू रोड-बोरीवली मेमू ट्रेन (ट्रेन नंबर 69174)
- सूरत-वलसाड मेमू ट्रेन (ट्रेन नंबर 69152)
- मुंबई-सेंट्रल-भिवानी एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 09001)
नोट:- घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर चेक कर लें ताकि, आपको दिक्कत न हो।