फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Cancelled Train: पश्चिम रेलवे ने 26 जुलाई तक कैंसिल की ये ट्रेनें, जानें कारण और देखें रद्द ट्रेनों की लिस्ट

Fri, 24 Jul 2026 11:22 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 24 Jul 2026 11:22 AM IST
सार

Western Railway Ne 26 July Tak Kaun Si Train Cancelled Ki Hain: अगर आप भी ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो जान लें आज यानी 24 जुलाई, कल यान 25 जुलाई और परसो 26 जुलाई को पश्चिम रेलवे ने भारी बारिश के कारण कुछ ट्रेनों को रद्द किया है।

विज्ञापन
Train Cancelled: Western Railway has cancelled these trains until 26 July 2026 check Cancelled Train list
कौन-कौन सी ट्रेनें बारिश के कारण रद्द की गई हैं? - फोटो : Amar Ujala AI

Cancelled Train List: कोई फ्लाइट से सफर करता है, तो कोई बस या अपनी पर्सनल गाड़ी से। जबकि, एक बड़ी तबका भारतीय ट्रेन से यात्रा करना पसंद करता है। इसके लिए पहले ट्रेन टिकट बुक की जाती है, क्योंकि कई रूट पर तुरंत टिकट नहीं मिल पाती।

हालांकि, कई बार रेलवे द्वारा किन्हीं कारणों की वजह से कुछ ट्रेनों को कैंसिल भी कर दिया जाता है। जैसे- पश्चिम रेलवे ने 24, 25 और 26 जुलाई के लिए कुछ ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है। चलिए जानते हैं कौन-कौन सी ट्रेनें और क्यों रद्द हुई हैं। आप आगे कैंसिल ट्रेनों की सूची देख सकते हैं...

Train Cancelled: Western Railway has cancelled these trains until 26 July 2026 check Cancelled Train list
कौन-कौन सी ट्रेनें बारिश के कारण रद्द की गई हैं? - फोटो : AI Generated

3 दिन क्यों कैंसिल की गई हैं ट्रेनें?

  • मुंबई और गुजरात में लगातार तेज बारिश हो रही है
  • ऐसे में रेलवे ट्रैक और रेलवे पुलों के आसपास पानी भर गया है
  • बताया जा रहा है कि भारी बारिश के कारण घोलवड और उंबरगांव रोड स्टेशनों के बीच स्थित रेलवे पुल पर जलभराव बढ़ गया है
  • इसलिए पश्चिम रेलवे ने कुछ ट्रेनों को आज से 3 दिन तक कैंसिल किया है
Train Cancelled: Western Railway has cancelled these trains until 26 July 2026 check Cancelled Train list
कौन-कौन सी ट्रेनें बारिश के कारण रद्द की गई हैं? - फोटो : AI Generated

कौन-कौन सी ट्रेनें और कब-कब रहेंगी कैंसिल?

विरार-भरूच एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 19101)
24 जुलाई को कैंसिल रहेगी

अमृतसर-बांद्रा टर्मिनस पश्चिम एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12926
25 जुलाई को ये ट्रेन रद्द रहेगी

अमृतसर-बांद्रा टर्मिनस गोल्डन टेम्पल एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12904)
25 जुलाई को नहीं चलेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
Train Cancelled: Western Railway has cancelled these trains until 26 July 2026 check Cancelled Train list
कौन-कौन सी ट्रेनें बारिश के कारण रद्द की गई हैं? - फोटो : AI Generated

जैसलमेर-बांद्रा टर्मिसनस सुपरफास्ट (ट्रेन नंबर 22932)
25 जुलाई को कैंसिल रहेगी

बोरीवली-वटवा एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 19417)
ये ट्रेन 26 जुलाई को कैंसिल रहेगी

वेरावल-ओखा एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 19251)
ये ट्रेन 25 जुलाई को रद्द रहेगी

नंदुरबार-बोरीवली एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 19426)
25 जुलाई को कैंसिल रहने वाली है

विज्ञापन
Train Cancelled: Western Railway has cancelled these trains until 26 July 2026 check Cancelled Train list
कौन-कौन सी ट्रेनें बारिश के कारण रद्द की गई हैं? - फोटो : AI Generated

ये ट्रेनें भी रहेंगी रद्द:-

  • दहानू रोड-बोरीवली मेमू ट्रेन (ट्रेन नंबर 69174)
  • सूरत-वलसाड मेमू ट्रेन (ट्रेन नंबर 69152)
  • मुंबई-सेंट्रल-भिवानी एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 09001)

नोट:- घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर चेक कर लें ताकि, आपको दिक्कत न हो।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed