फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भूलकर भी न करें ये गलती: जानबूझकर एंबुलेंस का रास्ता रोकना पड़ सकता है भारी, जानें क्या कहता है नियम

Thu, 15 Aug 2024 09:57 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 15 Aug 2024 09:57 AM IST
विज्ञापन
Traffic Rules For Ambulance: if you not giving side to an ambulance is an offence
एंबुलेंस को रास्ता न देने पर क्या हो सकता है? - फोटो : Amar Ujala

Traffic Rules For Ambulance in India: अगर देखा जाए तो पिछले कुछ सालों में सड़कों पर जाम काफी बढ़ गया है। इससे आम लोगों को खासी दिक्कतें होती हैं और अगर बारिश हो जाए तो उसके बाद तो एक लंबा जाम लगना आम नजारा हो गया है। ऐसे में सोचिए कि अगर कोई एंबुलेंस इस जाम में फंस जाए तो क्या होगा? दरअसल, एंबुलेंस में जब कोई मरीज होता है तो उसे जल्द से जल्द अस्पताल लेकर जाना होता है जिसके लिए एंबुलेंस तेज भी चलती है और लोग उसे रास्ता भी देते हैं। पर क्या आप जानते हैं कि अगर आप जानबूझकर एंबुलेंस का रास्ता रोकते हैं तो क्या हो सकता है? ऐसी स्थिति में आपके ऊपर क्या एक्शन लिया जा सकता है? क्या इसमें कोई जुर्माने का भी प्रावधान है आदि? तो चलिए जानते हैं इस बारे में...

Traffic Rules For Ambulance: if you not giving side to an ambulance is an offence
एंबुलेंस को रास्ता न देने पर क्या हो सकता है? - फोटो : istock

रास्ता देना जरूरी

  • अगर आप सड़क पर अपना वाहन लेकर चल रहे हैं और आपको दिखता है कि कोई एंबुलेंस सायरन देकर आ रही है, तो आपको उसे रास्ता देना चाहिए। कभी भी ये गलती न करें कि जानबूझकर उसका रास्ता रोकें। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको जेल तक हो सकती है।
Traffic Rules For Ambulance: if you not giving side to an ambulance is an offence
एंबुलेंस को रास्ता न देने पर क्या हो सकता है? - फोटो : istock

क्या कहता है नियम?

  • कभी भी एंबुलेंस का रास्ता नहीं रोकना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से किसी मरीज की मृत्यु तक हो सकती है। इसलिए इसके लिए नियम है कि मोटर वाहन (संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 194E के मुताबिक, एंबुलेंस का रास्ता अगर कोई व्यक्ति रोकता है तो उसे 6 महीने तक की जेल हो सकती है या 10 हजार रुपये जुर्माना या फिर दोनों हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Traffic Rules For Ambulance: if you not giving side to an ambulance is an offence
एंबुलेंस को रास्ता न देने पर क्या हो सकता है? - फोटो : istock
  • यहां ये भी समझ लें कि यही नियम फायर सर्विस, राज्य सरकार द्वारा निर्दिष्ठ इमरजेंसी गाड़ियों का रास्ता बाधित करने पर लागू होता है। इसलिए अगर कभी भी एंबुलेंस सायरन बजाते हुए दिखे तो उसे रास्ता दें। न देने वाले लोगों के खिलाफ नियमों के तहत कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
Traffic Rules For Ambulance: if you not giving side to an ambulance is an offence
एंबुलेंस को रास्ता न देने पर क्या हो सकता है? - फोटो : istock
  • वैसे भी जब आप सड़क पर वाहन लेकर चलते हैं तो आपको सड़क एवं यातायात नियमों का पालन करना होता है। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपकी गाड़ी का चालान काटा जा सकता है। इसलिए अगर आप चाहते हैं कि आपका चालान न कटे तो चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट बांधकर चलें और दो पहिया वाहन में हेलमेट लगाकर ही चलें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed