How To Use Inverter Battery: भले ही काफी बारिश हो चुकी है और कई जगहों पर अब भी जारी है, लेकिन दिल्ली-एनसीआर समेत कई जगहों पर गर्मी का सितम अब भी जारी है। ऐसे में लोगों के पास कूलर-एसी चलाने के अलावा कोई और रास्ता नहीं है। पर इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता कि बिजली कटौती भी लगातार जारी है। इसलिए ज्यादातर लोगों ने अपने-अपने घरों में इन्वर्टर लगवा रखा है। पर इसमें सबसे ज्यादा दिक्कत लोगों को बैटरी जल्दी खत्म होने की आती है। वैसे तो इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, लेकिन अगर आप चाहें तो कुछ बातों का ध्यान रखकर अपनी बैटरी की लाइफ को बढ़ा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं किन तरीकों से इन्वर्टर की बैटरी लंबे समय तक चल सकती है...
{"_id":"64b673723e1fee72160bb63a","slug":"tips-to-extend-the-life-of-inverter-battery-check-all-details-2023-07-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"काम की बात: जल्दी खत्म हो जाती है इन्वर्टर की बैटरी, तो इन तरीकों से चल सकती है ज्यादा दिन","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
काम की बात: जल्दी खत्म हो जाती है इन्वर्टर की बैटरी, तो इन तरीकों से चल सकती है ज्यादा दिन
Wed, 19 Jul 2023 10:31 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 19 Jul 2023 10:31 AM IST
विज्ञापन
इन्वर्टर की बैटरी ज्यादा दिन चले, इसके लिए किन बातों का ध्यान रखें?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन्वर्टर की बैटरी ज्यादा दिन चले, इसके लिए किन बातों का ध्यान रखें?
- फोटो : Amar Ujala
इन बातों का रखें विशेष ध्यान:-
- अक्सर लोग एक गलती करते हैं और वो ये कि लाइट जाने के बाद भी लोग घरों में किचन अप्लायंसज का इस्तेमाल करते हैं। पर ऐसा न ही करें तो बेहतर रहता है, क्योंकि इससे इन्वर्टर की बैटरी पर अधिक दबाव पड़ता है और इससे ये जल्दी खत्म भी हो जाती है।
इन्वर्टर की बैटरी ज्यादा दिन चले, इसके लिए किन बातों का ध्यान रखें?
- फोटो : istock
- मिक्सर, जूसर, पर्स जैसी चीजों का इस्तेमाल इन्वर्टर की बैटरी पर न करें। अगर आप ऐसा करते हैं, तो इससे इन्वर्टर की बैटरी पर लोड पड़ता है जिसके कारण बैटरी जल्दी खराब तक हो सकती है। इसलिए इन अप्लायंसज को इन्वर्टर पर नहीं चलाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
इन्वर्टर की बैटरी ज्यादा दिन चले, इसके लिए किन बातों का ध्यान रखें?
- फोटो : istock
- आप अगर चाहते हैं कि आपके इन्वर्टर की बैटरी लंबे समय तक चले और जल्दी-जल्दी खत्म न हो, तो ऐसे में आपको कोशिश करनी चाहिए कि कई उपकरणों का उपयोग आप लो मोड पर करें। अगर आप ऐसा करते हैं तो इससे इन्वर्टर की बैटरी लंबे समय तक चल सकती है।
विज्ञापन
इन्वर्टर की बैटरी ज्यादा दिन चले, इसके लिए किन बातों का ध्यान रखें?
- फोटो : istock
- कई लोग इन्वर्टर के लोड से भी ज्यादा चीजें चला देते हैं, जिससे बैटरी जल्दी खराब हो जाती है। कोशिश करें कि एक-दो पंखे ही चलाएं, अगर जरूरत नहीं है तो बल्ब और पंखों को बंद कर दें। इससे आपकी बैटरी की लाइफ बढ़ सकती है।