फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की खबर: बारिश के कारण नहीं सूख रहे कपड़े, तो ये कुछ तरीके आ सकते हैं काम

Mon, 26 Jun 2023 12:23 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 26 Jun 2023 12:23 PM IST
विज्ञापन
Tips For Cloth: how to dry clothes in rainy season
बारिश के मौसम में कपड़े सुखाने के बेस्ट टिप्स - फोटो : Amar Ujala

Tips For Cloth: जब बारिश का मौसम आता है, तो हमें गर्मी से तो राहत मिलती है। लेकिन इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता कि हमें कई तरह की दिक्कतों का भी सामना करना पड़ता है। बारिश में घर से बाहर निकलने में दिक्कतें होती हैं, जल भराव हो जाता है, जगह-जगह जाम के कारण लोग अपने-अपने गंतव्य तक समय पर नहीं पहुंच पाते हैं आदि। इनके अलावा एक और चीज है जिसके कारण लोग बारिश के मौसम में काफी परेशान नजर आते हैं और वो है कपड़ों का न सूखना। एक तो बारिश के मौसम में बाहर जाने पर कपड़े ज्यादा गंदे होते हैं और दूसरा बारिश के कारण कपड़ों को बाहर सुखा नहीं सकते, जिसके कारण लोगों को समस्याएं होती हैं। पर आपको इसको लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि कुछ तरीके ऐसे हैं जिनका इस्तेमाल करके आप अपने कपड़ों को बारिश के सीजन में भी सुखा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन तरीकों के बारे में...

Tips For Cloth: how to dry clothes in rainy season
बारिश के मौसम में कपड़े सुखाने के बेस्ट टिप्स - फोटो : istock

ये तरीके आ सकते हैं काम:-

  • सबसे पहले तो आपको इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि सभी कपड़ों को एक साथ न धोएं। पर अगर आप ऐसा कर रहे हैं, तो सभी कपड़ो को अच्छे से निचोड़ जरूर लें, ताकि कपड़ों में से पानी निकल जाए।
Tips For Cloth: how to dry clothes in rainy season
बारिश के मौसम में कपड़े सुखाने के बेस्ट टिप्स - फोटो : istock
  • कपड़ों से पानी निकलने के बाद आप इन कपड़ो को हैंगर में लगा लें और घर के अंदर पंखे के नीचे सुखा सकते हैं। जब रात भर कपड़े पंखे के नीचे रहेंगे, तो इससे इन्हें सूखने में मदद मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Tips For Cloth: how to dry clothes in rainy season
बारिश के मौसम में कपड़े सुखाने के बेस्ट टिप्स - फोटो : Istock

ड्रायर कर सकता है मदद

  • आप एक काम ये भी कर सकते हैं कि जब आप कपड़ों को धो लें, तो इन्हें एक-एक करके वॉशिंग मशीन के ड्रायर में सूखा लें। इससे कपड़े काफी हद तक सूख जाते हैं और फिर इसके बाद भी आप इन्हें पंखे के नीचे रख सकते हैं।
विज्ञापन
Tips For Cloth: how to dry clothes in rainy season
बारिश के मौसम में कपड़े सुखाने के बेस्ट टिप्स - फोटो : istock

आयरन कर सकते हैं

  • ध्यान रखें कि कपड़ो को एक के ऊपर एक नहीं सुखाना चाहिए। इससे दोनों कपड़े गीले रह सकते हैं। वहीं, जब आपके कपड़े हल्के गीले रह जाएं, तो आप चाहें तो इन पर आयरन करके इन्हें पूरी तरह सुखा सकते हैं और इसके बाद इन्हें आप पहन भी सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed