फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानना जरूरी: खरीद रहे हैं पुरानी गाड़ी, तो ये चार बातें जरूर जान लें, वरना हो सकता है नुकसान

Tue, 19 Apr 2022 11:51 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 19 Apr 2022 11:51 AM IST
विज्ञापन
things to keep in mind while buying a second hand car or bike utility news in hindi
पुरानी गाड़ी खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखें - फोटो : istock

आज के समय में लोग सुविधाओं की तरफ ज्यादा ध्यान देते हैं। जहां पहले लोग अपने जीवन को सादे तरीके से काट लेते थे, तो वहीं दूसरी तरफ अब लोग लग्जरी चीजों की तरफ ज्यादा ध्यान देते हैं। ऐसा करना गलत नहीं है। उदाहरण के लिए आए दिन सार्वजनिक वाहन से काफी संख्या में लोग ट्रैवल करते हैं। लेकिन दूसरी तरफ लोग अपने वाहन से चलना ज्यादा पसंद करते हैं। कोई कार से, तो कोई बाइक या स्कूटर से आदि। लेकिन ऐसा नहीं है कि सभी लोग नई गाड़ी ही खरीदते हैं, बल्कि काफी लोग पुरानी गाड़ी भी खरीदते हैं ताकि उनका काम निकल सके। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पुरानी गाड़ी खरीदते समय आपको किन बातों का ध्यान रखना है? शायद नहीं, क्योंकि आपकी छोटी सी गलती आप पर भारी पड़ सकती है। तो चलिए आपको बताते हैं कि गाड़ी खरीदते समय किन-किन बातों का ध्यान रखें और कौन सी गलतियां न करें। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

things to keep in mind while buying a second hand car or bike utility news in hindi
पुरानी गाड़ी खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखें - फोटो : istock

इंजन ऑयल चेक करना न भूलें

  • पुरानी गाड़ी खरीदते समय सबसे पहली चीज जो ध्यान देनी है कि उस गाड़ी में इंजन ऑयल है या नहीं। दरअसल, कुछ लोग गाड़ी पसंद करके खरीद तो लेते हैं, लेकिन अगर आप गाड़ी को लंबा चलाकर ले जा रहे हैं और उसमें इंजन ऑयल नहीं है। तो ऐसे में आपका इंजन सीज हो सकता है। इसलिए इंजन ऑयल जरूर चेक करें, और अगर न हो तो तुरंत इसे डलवाएं।
things to keep in mind while buying a second hand car or bike utility news in hindi
पुरानी गाड़ी खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखें - फोटो : istock

गाड़ी की कंडीशन देखना न भूलें

  • पुरानी गाड़ी खरीदते समय आपको गाड़ी की कंडीशन भी देखनी चाहिए। गाड़ी कहीं से टूटी तो नहीं है, उसकी लाइट, इंडिकेटर और बॉडी को जरूर देखें। ध्यान दें कि गाड़ी लेने दिन के समय जाएं और गाड़ी को अच्छे से देखें, ताकि कोई दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
things to keep in mind while buying a second hand car or bike utility news in hindi
पुरानी गाड़ी खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखें - फोटो : istock

गाड़ी के पूरे पेपर होने पर ही खरीदें

  • पुरानी गाड़ी खरीदते समय ध्यान देना चाहिए कि गाड़ी के पूरे पेपर जरूर लें। आरसी, पीओसी और इंश्योरेंस के अलावा सेल लेटर जरूर बनवा लें। इससे खरीदने वाला और गाड़ी बेचने वाला दोनों ही सुरक्षित रहते हैं।
विज्ञापन
things to keep in mind while buying a second hand car or bike utility news in hindi
पुरानी गाड़ी खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखें - फोटो : istock

15 साल से ज्यादा पुरानी गाड़ी न लें

  • कई बार देखा जाता है कि लोग जब पुरानी गाड़ी खरीदते हैं, तो किसी एप या किसी अन्य व्यक्ति से खरीदते हैं। वहीं, लोग इस कोशिश में रहते हैं कि उन्हें पुरानी गाड़ी कम से कम दाम में मिल जाए, जिसे वो थोड़ा समय निकालकर बेच दें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed