एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए लोगों को वाहन की जरूरत पड़ती है। जैसे एक शहर से दूसरे शहर जाने के लिए लोग, बस, ट्रेन, प्लेन, कार आदि का इस्तेमाल करते हैं। ठीक उसी तरह अपने बाकी काम, जैसे- दफ्तर जाना, कॉलेज जाना या अन्य जगहों पर जाने के लिए कई लोग अपनी कार या बाइक का इस्तेमाल भी करते हैं। पर हर कोई इन्हें नया नहीं खरीद पाता, क्योंकि उसमें काफी पैसे खर्च होते हैं। इसलिए कई लोग पुरानी कार या बाइक खरीद लेते हैं, जिनसे वो अपना काम निकाल लेते हैं। पर अगर आप किसी पुराने चार पहिया या दोपहिया वाहन को खरीद रहे हैं, तो आपको कुछ जरूरी बातों को जान लेना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो आपको बाद में खासी दिक्कतों से दो चार होना पड़ सकता है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"640b088290db52213e0c4228","slug":"things-to-check-before-buying-a-used-bike-or-car-know-buying-tips-in-hindi-2023-03-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जानना जरूरी: पुरानी कार या बाइक खरीदते समय जरूर चेक कर लें ये चार चीजें, वरना हो सकता है नुकसान","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
जानना जरूरी: पुरानी कार या बाइक खरीदते समय जरूर चेक कर लें ये चार चीजें, वरना हो सकता है नुकसान
Sat, 11 Mar 2023 09:41 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 11 Mar 2023 09:41 AM IST
विज्ञापन
पुरानी कार या बाइक खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखें?
- फोटो : istock
पुरानी कार या बाइक खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखें?
- फोटो : istock
इन बातों का रखें ध्यान:-
नंबर 1
- आप नई गाड़ी नहीं खरीद पा रहे हैं और किसी दोस्त या किसी अन्य व्यक्ति से पुरानी गाड़ी खरीद रहे हैं, तो ऐसे में आपको गाड़ी का मॉडल नंबर जानना चाहिए, उसके पार्ट को चेक कर लें और साथ ही गाड़ी में ये जरूर चेक करवा लें कि इसमें इंजन ऑयल है या नहीं।
पुरानी कार या बाइक खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखें?
- फोटो : istock
- अगर गाड़ी में इंजन ऑयल नहीं है और आप ऐसी गाड़ी को चला देते हैं, तो गाड़ी का इंजन सीज तक हो सकता है। जो गाड़ी लंबे समय से खड़ी होती है उनका इंजन ऑयल सूख जाता है या फिर खराब भी हो जाता है। इसलिए इसे चेक करना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी कार या बाइक खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखें?
- फोटो : istock
नंबर 2
- आप जो भी कार, बाइक या स्कूटी आदि पुरानी खरीद रहे हैं, तो उसके दस्तावेज जरूर चेक कर लें। आरसी, इंश्योरेंस, पीओसी जैसे दस्तावेज होना जरूरी है। हालांकि, अगर गाड़ी 15 साल पुरानी है, तो फिर इसे न खरीदें क्योंकि ऐसी गाड़ी को सड़क पर चलाना मना है और अगर आप ऐसा करते हुए पाए जाते हैं, तो आपका चालान कट सकता है।
विज्ञापन
पुरानी कार या बाइक खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखें?
- फोटो : istock
नंबर 3
- आप अगर कोई पुरानी गाड़ी खरीद रहे हैं, तो अपने साथ कोई मैकेनिक या ऐसे व्यक्ति को जरूर ले जाएं जिसे इन चीजों की नॉलेज हो। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो हो सकता है कि आपको ठीक गाड़ी न मिले क्योंकि आपको जानकारी होगी नहीं, तो आप बिना जाने गाड़ी घर ले आएंगे। इसके अलावा ये जरूर चेक कर लें कि गाड़ी पर कोई चालान तो नहीं है।