फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बात काम की: गियर और क्लच दबाते समय कहीं आप तो नहीं करते ये गलतियां? हो सकता है कार को नुकसान

Fri, 19 Apr 2024 05:36 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 19 Apr 2024 05:36 PM IST
विज्ञापन
These things should be kept in mind while using gear and clutch in the car
कार चलाते समय क्या गलतियां न करें? - फोटो : Amar Ujala

Car Tips in Hindi: जब हम कोई नई कार खरीदते हैं, तो चाहते हैं कि उसमें हर वो नई टेक्नोलॉजी या फीचर हो जो हमारे काम आ सके। इसके लिए लोग अच्छे-खासे पैसे भी खर्च करते हैं। वहीं, जब हम कार चलाते हैं तो हमें कई बातों का ध्यान रखना होता है। जैसे- सड़क एवं यातायात नियमों का। ठीक ऐसे ही अगर आप चाहते हैं कि आपकी कार में कोई दिक्कत न आए और ये लंबे समय तक बिना दिक्कत के चलती रहे, तो आपके लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी हो जाता है। जैसे- मैनुअल कार में आपको गियर और क्लच लगाते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो आपकी कार को नुकसान पहुंच सकता है। तो चलिए जानते हैं ये कौन सी बातें हैं...

These things should be kept in mind while using gear and clutch in the car
कार चलाते समय क्या गलतियां न करें? - फोटो : istock

इन बातों का रखें ध्यान:-

नंबर 1

  • अगर आप नई-नई कार चलाना सीखे हैं, तो क्लच दबाए बिना गियर बदलने की कोशिश न डालें और न ही इसे आदत में लाएं। अगर आप ऐसा करते हैं, तो आपकी कार को नुकसान पहुंच सकता है।
These things should be kept in mind while using gear and clutch in the car
कार चलाते समय क्या गलतियां न करें? - फोटो : istock
  • दरअसल, क्लच मैनुअल ट्रांसमिशिन कार के जरूरी पार्ट है। इसलिए जब कार चलाने वाला व्यक्ति बिना क्लच दबाए गियर बदलता है या ऐसी कोशिश करता है, तो इसका असर ट्रांसमिशन पर पड़ता है और इसे नुकसान तक पहुंच सकता है। इससे आपकी कार चलते-चलते बंद पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
These things should be kept in mind while using gear and clutch in the car
कार चलाते समय क्या गलतियां न करें? - फोटो : istock

नंबर 2

  • कई लोगों की आदत होती है कि वो कार को चलाते समय भी हल्का क्लच दबाकर रखते हैं। पर ऐसा करने से बचना चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से क्लच प्लेट पर बुरा असर पड़ता है और इससे ये जल्दी खराब हो सकती है।
विज्ञापन
These things should be kept in mind while using gear and clutch in the car
कार चलाते समय क्या गलतियां न करें? - फोटो : istock

नंबर 3

  • आपको अपनी कार के बारे में पता होना चाहिए कि कितनी स्पीड पर आपको कौन सा गियर लगाना है। अगर आप गलत स्पीड पर गलत गियर डालते हैं, तो इसका बुरा असर ट्रांसमिशन पर पड़ सकता है। इससे आपकी कार में दिक्कतें शुरू हो सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed