फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

App Loan Alert: क्या आप भी ले रहे हैं किसी एप से लोन? तो ये गलतियां आपको पड़ सकती हैं भारी

Thu, 26 Jun 2025 08:12 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 26 Jun 2025 08:12 AM IST
सार

Mobile App Se Loan Lete Time Kin Baton Ka Dhyan Rakhna Chahie: अगर आप भी किसी लोन देने वाली एप से लोन ले रहे हैं या प्लान कर रहे हैं, तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी हो जाता है। वरना आप दिक्कत में पड़ सकते हैं।

विज्ञापन
These things should be kept in mind while taking a loan from the app
किसी एप से लोन लेते समय क्या बातें ध्यान रखनी चाहिए? - फोटो : Adobe Stock

Mobile App Loan: आज के समय हर कोई चाहता है कि वो आर्थिक रूप से कमजोर न हो। इसके लिए लोग काम-धंधा करते हैं और पैसे कमाते हैं जिससे अपनी आज की जरूरतों को पूरा करने के अलावा लोग आने वाले कल के लिए बचत भी करते हैं। पर इस महंगाई के जमाने में लोगों को कई बार अपनी जरूरतों के लिए थोड़ा ज्यादा पैसों की जरूरत होती है जिसके लिए वे लोन भी लेते हैं।

वहीं, जब से मार्केट में ये लोन देने वाली एप आई हैं तब से लोन लेना तो बेहद आसान सा हो गया है, लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि इन एप से लोन लेने के चक्कर में आप दिक्कत में भी पड़ सकते हैं? शायद नहीं, पर आपको इस बारे में जरूर जानना चाहिए। तो चलिए जानते हैं लोन वाली एप से लोन लेते समय किन बातों का ध्यान रखना जरूरी हो जाता है...

These things should be kept in mind while taking a loan from the app
किसी एप से लोन लेते समय क्या बातें ध्यान रखनी चाहिए? - फोटो : Adobe Stock

लोन वाली एप से लोन लेते समय न भूलें ये बातें:-

पहली बात

  • पहले तो कोशिश करें कि किसी भी लोन वाली एप से लोन न लें और अगर जरूरत है तो अपने बैंक से संपर्क करें, लेकिन फिर भी अगर किसी एप से लोन लेने की जरूरत पड़ रही है तो फिर उस एप के रिव्यू जरूर पढ़ें। देखें कि लोगों ने उसे कितना रेट किया है और लोगों की उसके बारे में क्या राय है। कुछ भी गलत दिखे तो उस एप से लोन लेने से बचें, वरना आपके साथ ठगी हो सकती है।
These things should be kept in mind while taking a loan from the app
किसी एप से लोन लेते समय क्या बातें ध्यान रखनी चाहिए? - फोटो : Adobe Stock

दूसरी बात

  • जहां एक तरफ कई एप आपका सिविल स्कोर कम होने पर आपको लोन नहीं देती, तो वहीं कई एप कम सिविल स्कोर पर लोन देने को तैयार हो जाती हैं। इसके बदले में वो आपसे पहले फाइल चार्ज या सर्विस चार्ज के नाम पर कुछ पैसे मांगती है। ध्यान रहे कि इनकी मीठी-मीठी बातों या लुभावने ऑफर्स पर विश्वास न करें और इन्हें कोई पैसे न दें। वरना लोन मिलना तो दूर आपके पैसे भी डूब जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
These things should be kept in mind while taking a loan from the app
किसी एप से लोन लेते समय क्या बातें ध्यान रखनी चाहिए? - फोटो : Adobe Stock

तीसरी बात

  • जिस तरह से आजकल लोन देने वाली एप की तादाद बढ़ी है। ऐसे में ये सुनिश्चित करें कि एप आपके मोबाइल में क्या-क्या परमिशन मांग रही है। अगर कोई एप आपकी बैंकिंग एप या मोबाइल की कोई ऐसी चीज का एक्सिस मांग रही है जिससे आपका डाटा लीक हो सकता है या आपके साथ ठगी हो सकती है। तो ऐसी एप को तुरंत अनइंस्टॉल कर दें। वरना ये एप आपका डाटा चुराकर आपको चपत लगा सकती हैं।
विज्ञापन
These things should be kept in mind while taking a loan from the app
किसी एप से लोन लेते समय क्या बातें ध्यान रखनी चाहिए? - फोटो : Adobe Stock

चौथी बात

  • अगर आप किसी एप पर विश्वास कर चुके हैं और आखिर में लोन ले रहे हैं तो लोन एग्रीमेंट को जरूर पढ़ें। बिना पढ़ें नियम व शर्तों पर सहमित न दें, क्योंकि ऐसा करने से भविष्य में आपको दिक्कत हो सकती है। इसलिए लोन की शर्तों को जरूर पढ़ना चाहिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed