Subhadra Yojana: राज्य सरकारें कई ऐसी योजनाएं चलाती है जिनसे प्रदेश के लोगों को आर्थिक लाभ मिलते हैं और कई अन्य तरह की सुविधाएं भी इन योजनाओं के जरिए मिलती है। बशर्ते आप अगर इन योजनाओं के लिए पात्र हैं तो आप इन योजनाओं से जुड़कर लाभ ले सकते हैं। उड़ीसा सरकार भी एक योजना चलाती है जिसे इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन यानी 17 सितंबर 2024 को शुरू किया गया। इस योजना का नाम सुभद्रा योजना है जिसका लाभ सिर्फ महिलाओं को मिलता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कौन सी महिलाएं इस योजना के लिए पात्र हैं? शायद नहीं, तो चलिए जानते हैं कौन महिलाएं इस योजना से जुड़कर लाभ ले सकती हैं। साथ ही आप इस योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ के बारे में जान सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"67124a28a2b4f729ee0ba20f","slug":"subhadra-yojana-who-is-eligible-for-subhadra-yojana-check-details-in-hindi-2024-10-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ध्यान दें: किन महिलाओं को मिलता है सुभद्रा योजना का लाभ? आवेदन से पहले यहां देखें पात्रता सूची","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
ध्यान दें: किन महिलाओं को मिलता है सुभद्रा योजना का लाभ? आवेदन से पहले यहां देखें पात्रता सूची
Mon, 21 Oct 2024 09:16 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 21 Oct 2024 09:16 AM IST
विज्ञापन
सुभद्रा योजना क्या है?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुभद्रा योजना क्या है?
- फोटो : Adobe Stock
योजना के बारे में जान लेते हैं पहले
- इस योजना का नाम सुभद्रा योजना है जिसका लाभ सिर्फ महिलाओं को देने का प्रावधान है। इस योजना का उद्धेश्य लगभग एक करोड़ महिलाओं को आर्थिक लाभ देने का है जिससे महिला सशक्तिकरण को आगे बढ़ाया जा सके। इसके लिए सरकार ने योजना के तहत दी जाने वाली पहली किस्त भी दी।
सुभद्रा योजना क्या है?
- फोटो : Adobe Stock
- इस सुभद्रा योजना के तहत एक किस्त हर साल महिला दिवस के मौके पर दी जाएगी और दूसरी किस्त रक्षाबंधन के मौके पर महिलाओं को दी जाएगी। इस योजना को अगले 5 साल चलाया जाएगा यानी वर्ष 2024-25 से लेकर 2028-29 तक आप इस योजना का लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सुभद्रा योजना क्या है?
- फोटो : Adobe Stock
लाभार्थियों को मिलने वाले लाभ ये हैं
- जब आप इस सुभद्रा योजना से जुड़ती हैं तो आपको सालाना 10 हजार रुपये देने का प्रावधान है और इस पैसे को 5-5 हजार रुपये की दो किस्तों में दिया जाता है। डीबीटी के माध्यम से महिलाओं के बैंक खाते में इस पैसे को सीधे भेजा जाता है। योजना के अंतर्गत पहली किस्त 17 सितंबर 2024 को जारी की गई।
विज्ञापन
सुभद्रा योजना क्या है?
- फोटो : Adobe Stock
क्या आप पात्र हैं?
- पीएम सुभद्रा योजना के तहत सिर्फ उन महिलाओं को लाभ मिलता है जो उड़ीसा की मूल निवासी हैं। साथ ही आवेदनकर्ता की उम्र 21 से 60 साल के बीच होनी जरूरी है। अगर आप इन दोनों चीजों को पूरा करती हैं तो फिर आप योजना के लिए पात्र मानी जाती हैं।