1.5kw Solar Panel Cost For AC: धीरे-धीरे गर्मी का मौसम बढ़ता जा रहा है। ऐसे में अब एयर कंडीशनर की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। जब भी ऐसी की बात आती है तो ज्यादातर लोग बिजली के बिल के लिए चिंतित हो जाते हैं। इसी समस्या का स्थाई समाधान है 'सोलर AC'। यह तकनीक सूर्य की ऊर्जा का उपयोग करके आपके घर को ठंडा रखती है और आपके बिजली के बिल को भी कम कर सकती है।
{"_id":"69c1454a686bcf172e0a3fc2","slug":"solar-ac-guide-2026-1-ton-ac-power-requirements-setup-cost-and-savings-2026-03-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Solar AC: क्या आप सोलर AC के बारे में जानते हैं? जान लें इसकी खूबी और भारी बचत का गणित","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Solar AC: क्या आप सोलर AC के बारे में जानते हैं? जान लें इसकी खूबी और भारी बचत का गणित
Mon, 23 Mar 2026 08:40 PM IST
Shikhar Baranawal
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Mon, 23 Mar 2026 08:40 PM IST
सार
Solar AC Price In India: जब भी एसी लगाने की बात आती है तो अधिकतर लोगों को बिजली बिल की चिंता सताने लगती है। अगर आप वन टाइम इन्वेस्ट करके बिजली बिल से बचना चाहते हैं तो ये लेख आपको जरूर पढ़ना चाहिए।
विज्ञापन
सोलर एसी
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलर एसी
- फोटो : Adobe Stock
1 टन AC के लिए कितने सोलर सेटअप की जरूरत है?
- अगर आप 1 टन का सोलर AC लगवाना चाहते हैं, तो इसे अच्छे से चलाने के लिए कम से कम 1.5KW (1500 वाट) क्षमता के सोलर पैनल की आवश्यकता होगी।
- दिन के समय, जब धूप सबसे तेज होती है, AC पूरी तरह से सोलर पैनल द्वारा जनरेट की गई बिजली पर काम करता है।
- यह सीधे डीसी (DC) पावर पर चलने वाले मॉडल्स में ज्यादा प्रभावी होता है, क्योंकि इसमें ऊर्जा का नुकसान न्यूनतम होता है और कूलिंग परफॉर्मेंस बेहतर मिलती है।
सोलर एसी
- फोटो : Adobe Stock
रात के समय और बैकअप का विकल्प
- सोलर AC की सबसे बड़ी खूबी इसकी फ्लेक्सिबिलिटी है। मतलब रात में अगर आपका बैटरी बैकअप खत्म हो गया है तो आप इसे बिजली से भी चला सकते हैं।
- यह तकनीक सुनिश्चित करती है कि रात के समय भी आपकी कूलिंग में कोई समस्या नहीं होगी।
- सरल शब्दों में समझें तो आप AC को सोलर के साथ बिजली से भी चला सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सोलर एसी
- फोटो : Adobe Stock
ऑनलाइन और ऑफलाइन बाजार
- निवेश की बात करें तो 1.5KW के पूरे सोलर सेटअप (पैनल, स्ट्रक्चर और इंस्टॉलेशन) की कीमत लगभग ₹1.20 लाख से ₹1.50 लाख के बीच हो सकती है।
- यह कीमत ऑनलाइन प्लेटफार्मों और ब्रांड के आधार पर थोड़ी भिन्न हो सकती है। हालांकि सोलर एसी में शुरुआती निवेश सामान्य AC से अधिक होता है, लेकिन यह वन-टाइम इन्वेस्टमेंट है।
- अगले 2 से 3 वर्षों में बिजली बिल की बचत के जरिए यह पूरी लागत वसूली जा सकती है, जिसके बाद आपको लगभग मुफ्त कूलिंग मिल सकती है।
विज्ञापन
एसी टिप्स
- फोटो : Freepik
क्या सोलर AC खरीदना समझदारी है?
- आज के ऊर्जा संकट और ग्लोबल वार्मिंग को देखते हुए सोलर AC भविष्य की जरूरत है।
- यह उन इलाकों के लिए वरदान है जहां बिजली की कटौती ज्यादा होती है या जहां बिजली की दरें बहुत अधिक हैं।
- सरकार की ओर से सोलर रूफटॉप योजनाओं पर मिलने वाली सब्सिडी इस खर्च को और भी कम कर सकती है।
- अगर आपके पास अपनी छत पर पर्याप्त जगह है, तो सोलर AC में निवेश करना आपके बजट और पर्यावरण दोनों के लिए एक स्मार्ट और टिकाऊ फैसला हो सकता है।