Fix Smartphone Overheating While Charging: स्मार्टफोन आज हम सभी के जीवन का एक अभिन्न हिस्सा बन चुका है। अक्सर लोगों को मोबाइल चार्ज करते समय 'ओवरहीटिंग' की समस्या का सामना करना पड़ता है। जब हम फोन को प्लग-इन करते हैं, तो बिजली के प्रवाह और रासायनिक प्रतिक्रिया के कारण बैटरी का तापमान बढ़ना सामान्य है, लेकिन अत्यधिक गर्मी बैटरी की सेहत के लिए 'साइलेंट किलर' साबित होती है।
{"_id":"69b93a731d7916fa5d0d28b8","slug":"smartphone-overheating-fix-best-tips-to-cool-your-phone-and-extend-battery-life-2026-03-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Smartphone Care: चार्जिंग के दौरान गर्म होता है आपका फोन? बैटरी की लाइफ बढ़ाने के लिए करें ये काम","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Smartphone Care: चार्जिंग के दौरान गर्म होता है आपका फोन? बैटरी की लाइफ बढ़ाने के लिए करें ये काम
Tue, 17 Mar 2026 05:45 PM IST
Shikhar Baranawal
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Tue, 17 Mar 2026 05:45 PM IST
सार
Mobile Battery Life Saving Tips: अक्सर लोगों को शिकायत रहती है कि उनका स्मार्टफोन चार्ज होते समय गर्म हो जाता है। ऐसा होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जिनमें से कुछ प्रमुख कारणों के बारे में जानकर आप उसे ठीक कर सकते हैं। आइए इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन
मोबाइल चार्ज करते समय की न करें ये गलती
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
mobile charger charging
- फोटो : Adobe Stock
चार्जिंग के दौरान ज्यादातर लोग कौन सी गलती करते हैं?
- फोन का बैक कवर अक्सर गर्मी को बाहर निकलने से रोकता है, जिससे 'हीट ट्रैपिंग' की समस्या होती है।
- चार्ज करते समय हमेशा फोन का कवर निकाल दें। इसके साथ ही फोन को कभी भी बेड, सोफे या तकिए जैसी नरम सतह पर रखकर चार्ज न करें क्योंकि ये गर्मी सोखते हैं।
- फोन को हमेशा लकड़ी की मेज या फर्श जैसी सख्त और ठंडी सतह पर ही रखें ताकि हवा का संचार बना रहे।
ये भी पढ़ें- LPG Supply Chain: जहाज के जरिए आपके घर में किचन तक कैसे पहुंचती है LPG गैस? बड़ी दिलचस्प है पूरी प्रकिया
मोबाइल चर्जिंग
- फोटो : Adobe Stock
ओरिजिनल चार्जर और 'फास्ट चार्जिंग' का क्या महत्व है?
- हमेशा फोन के साथ आए ओरिजिनल चार्जर और केबल का ही इस्तेमाल करें।
- सस्ते और लोकल चार्जर में वोल्टेज कंट्रोल नहीं होता, जिससे फोन तेजी से गर्म होता है और शॉर्ट-सर्किट का खतरा बढ़ जाता है।
- अगर आपका फोन बहुत ज्यादा गर्म हो रहा है, तो सेटिंग्स में जाकर 'फास्ट चार्जिंग' को बंद कर दें। धीमी चार्जिंग बैटरी को ठंडा रखने और उसकी लाइफ बढ़ाने में अधिक कारगर होती है।
ये भी पढ़ें- LPG Gas: क्या आप जानते हैं एलपीजी गैस सिलेंडर की भी होती है एक्सपायरी डेट? इस तरह करें पता
विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल फोन का ओरिजिनल चार्जर
- फोटो : Adobe stock
चार्जिंग के दौरान 'हैवी टास्क' से बचें
- फोन को चार्ज पर लगाकर गेम खेलना, वीडियो देखना या भारी ऐप्स का उपयोग करना सबसे बड़ी गलती होती है।
- इससे प्रोसेसर और बैटरी दोनों एक साथ हीट पैदा करते हैं, जिसे 'डबल हीटिंग' कहा जाता है।
- चार्जिंग के समय फोन का इंटरनेट (Wi-Fi या डेटा) और जीपीएस बंद कर दें। सबसे अच्छा तरीका यह है कि फोन को 'फ्लाइट मोड' पर डालकर चार्ज करें, जिससे वह बिना किसी बाधा के आसानी से चार्ज हो जाता है।
विज्ञापन
मोबाइल चार्जिंग करना
- फोटो : Adobe Stock
20-80 नियम का पालन करें
- बैटरी की लंबी उम्र के लिए उसे कभी भी 0% तक न गिरने दें और न ही 100% तक फुल चार्ज करें।
- आदर्श रूप से बैटरी को 20% से 80% के बीच बनाए रखना सबसे अच्छा माना जाता है।
- आधुनिक स्मार्टफोन 'स्मार्ट चार्जिंग' फीचर्स के साथ आते हैं जो 80% के बाद चार्जिंग धीमी कर देते हैं। इन सेटिंग्स को ऑन रखें और अपने फोन को चिलचिलाती धूप या बंद कार जैसे गर्म वातावरण में चार्ज करने से बचें।