फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Investment Tips: 3500 रुपये के निवेश पर हर महीने मिल सकते हैं 50 हजार, समझिए स्मार्ट इन्वेस्टमेंट के इस गणित को

Thu, 07 Jul 2022 12:59 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 07 Jul 2022 12:59 PM IST
विज्ञापन
Smart Investment Tips Invest 3500 Rupees to Get 50000 Per Month Know Plan All Details in Hindi
Smart Investment Tips - फोटो : Amar Ujala

Smart Investment Tips: एक सुनहरे भविष्य का सपना हम सभी लोग देखते हैं। ऐसे में रिटायरमेंट के बाद की जिंदगी को सुरक्षित करने के लिए हम में से अधिकतर लोग अपने पैसों की बचत करते हैं। भविष्य में महंगाई आज के मुकाबले काफी ज्यादा होने वाली है। ऐसे में आपको हर महीने गुजर बसर करने के लिए आज के मुकाबले ज्यादा पैसों को खर्च करना पड़ेगा। इस कारण भविष्य को देखते हुए आपको स्मार्ट ढंग से निवेश करने की जरूरत है।



इसी कड़ी में आज हम आपको एक खास स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें निवेश करके आप मैच्योरिटी के समय 1.3 करोड़ का फंड इकट्ठा कर सकते हैं। इसके अलावा इकट्ठा किए गए इस फंड पर आपको हर महीने 50 हजार रुपये की ब्याज भी मिलेगी। ऐसे में आपको भविष्य में किसी दूसरे व्यक्ति के ऊपर आर्थिक रूप से निर्भर नहीं होना पड़ेगा। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से -

Smart Investment Tips Invest 3500 Rupees to Get 50000 Per Month Know Plan All Details in Hindi
Smart Investment Tips - फोटो : istock

इसके लिए आपको किसी अच्छे म्यूचुअल फंड स्कीम का चुनाव करके उसमें एसआईपी बनवानी होगी। मान लीजिए आपकी उम्र 30 साल है और आप किसी म्यूचुअल फंड स्कीम में एसआईपी बनवाकर उसमें हर महीने 3500 रुपये का निवेश पूरे 30 सालों तक करते हैं।

Smart Investment Tips Invest 3500 Rupees to Get 50000 Per Month Know Plan All Details in Hindi
Smart Investment Tips - फोटो : Istock

इसके अलावा आपके इस निवेश पर सालाना 12 प्रतिशत का रिटर्न मिलता है। इस स्थिति में जब आप आप 60 साल के होंगे उस दौरान मैच्योरिटी के समय 1.23 करोड़ रुपये का फंड आसानी से इकट्ठा कर लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Smart Investment Tips Invest 3500 Rupees to Get 50000 Per Month Know Plan All Details in Hindi
Smart Investment Tips - फोटो : Istock

अगर आप मैच्योरिटी के समय इकट्ठा किए गए अपने 1.23 करोड़ के फंड को किसी सुरक्षित जगह पर निवेश करते हैं, जहां आपको सालाना 5 प्रतिशत का रिटर्न मिले। इस स्थिति में आपको सालाना 6.15 लाख रुपये ब्याज के मिलेंगे। ऐसे में आपकी हर महीने 50 हजार रुपये की कमाई इस स्मार्ट इन्वेस्टमेंट से होगी।

विज्ञापन
Smart Investment Tips Invest 3500 Rupees to Get 50000 Per Month Know Plan All Details in Hindi
Smart Investment Tips - फोटो : Pixabay

डिस्कलेमर: म्यूचुअल फंड में निवेश किया गया पैसा बाजार जोखिमों के अधीन आते हैं। इसमें निवेश करने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें। अगर आप बिना जानकारी के म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं। इस स्थिति में आपको एक बड़े घाटे का सामना करना पड़ सकता है। म्यूचुअल फंड में किए गए निवेश पर मिलने वाला रिटर्न बाजार के व्यवहार द्वारा तय होता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed